रक्षाबंधन मनाने मायके गई महिला संदिग्ध हालात में गायब
संवाद सहयोगी मुरादनगर थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में शुक्रवार दोपहर को मायके जाने के
संवाद सहयोगी, मुरादनगर :थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में शुक्रवार दोपहर को मायके जाने के लिए घर से निकली एक महिला संदिग्ध हालात में गायब हो गई। महिला के पति ने थाने में शिकायत करके कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में प्रमोद त्यागी अपने परिवार के साथ रहते हैं। प्रमोद खेती करके अपने परिवार का पालन करते हैं। प्रमोद के अनुसार रक्षाबंधन के लिए उनकी पत्नी को गाजियाबाद के विजयनगर स्थित अपने मायके जाना था। किसी कारणवश वह खुद पत्नी के साथ नहीं जा सके। इसलिए प्रमोद शुक्रवार दोपहर अपनी पत्नी को मुरादनगर स्थित बस स्टैंड पर गाजियाबाद की बस में बिठाकर आए थे। शुक्रवार शाम को पत्नी का फोन मिलाया तो वह स्विच ऑफ मिला। इसके बाद प्रमोद ने अपने साले से बात की तो उसने बताया कि उनकी बहन मायके नहीं पहुंची। यह सुनकर प्रमोद के साथ पूरे परिवार के होश उड़ गए। शनिवार सुबह प्रमोद ने पत्नी के गायब होने के बारे में शिकायत करके कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।