Move to Jagran APP

महिला ने सौतेली सास पर लगाया मारपीट का आरोप

महिला ने सौतेली सास पर लगाया मारपीट का आरोपमहिला ने सौतेली सास पर लगाया मारपीट का आरोपमहिला ने सौतेली सास पर लगाया मारपीट का आरोपमहिला ने सौतेली सास पर लगाया मारपीट का आरोपमहिला ने सौतेली सास पर लगाया मारपीट का आरोपमहिला ने सौतेली सास पर लगाया मारपीट का आरोपमहिला ने सौतेली सास पर लगाया मारपीट का आरोप

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Sep 2018 07:20 PM (IST)Updated: Sun, 16 Sep 2018 07:20 PM (IST)
महिला ने सौतेली सास पर लगाया मारपीट का आरोप
महिला ने सौतेली सास पर लगाया मारपीट का आरोप

संवाद सहयोगी, मोदीनगर : शहर की शाहबनगर चौकी कॉलोनी निवासी एक महिला ने सास पर मारपीट करने तथा विरोध करने पर उसके पति को छेड़छाड़ के झूठे केसों में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

loksabha election banner

शाहबनगर चौकी कॉलोनी में इरम बेगम अपने पति मौहम्मद साकिब के साथ रहती हैं। उनकी एसएस वायर नेट उद्योग के नाम से एक फर्म है। आरोप है कि रविवार को उनकी सौतेली सास एक अन्य महिला के साथ कंपनी में आई और बेवजह उनके नौकर से मारपीट करने लगी। जब उसे बचाने इरम बेगम ने बीच बचाव किया तो इस बात से नाराज होकर महिला की सास व उसकी साथी महिला ने इरम बेगम की भी जमकर पिटाई कर दी। इरम बेगम ने बताया कि उनकी सौतेली सास उनकी संपत्ति पर जबरन कब्जा करना चाहती हैं। जिसके चलते वह आएदिन उनके साथ मारपीट व गाली गलौज करती रहती हैं। इतना ही नहीं विरोध करने पर महिला की सास उसके पति को छेड़छाड़ के झूठे केस में फंसवाने की धमकी देती है। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.