गृहक्लेश के चलते महिला ने खाया जहरीला पदार्थ
संवाद सहयोगी मुरादनगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में गृहक्लेश के चलते एक महिला ने जहरी
By JagranEdited By: Published: Thu, 11 Jun 2020 07:16 PM (IST)Updated: Thu, 11 Jun 2020 07:16 PM (IST)
संवाद सहयोगी, मुरादनगर : थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में गृहक्लेश के चलते एक महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। महिला की हालत बिगड़ने पर स्वजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। महिला की हालत स्थिर बनी हुई है। नगर की कृष्णा कॉलोनी में पवन कुमार अपने परिवार के साथ रहते हैं। पवन गाजियाबाद की एक कंपनी में काम करते हैं। पवन के अनुसार, मायके जाने को लेकर बुधवार दोपहर को उनका अपनी पत्नी के साथ झगड़ा हो गया। झगडे़ के बाद नाराज होकर पवन की पत्नी ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। शाम को महिला की हालत बिगड़ने पर जहरीला पदार्थ खाने के बारे में पता चला। परिवार के लोगों ने देर रात उसे मोदीनगर के अस्पताल में भर्ती कराया। महिला की हालत स्थिर बनी हुई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें