महिला ने सहकर्मी पर लगाया अश्लील मैसेज भेजने का आरोप
पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार किया जाएगा।
By JagranEdited By: Published: Sun, 12 Jul 2020 07:15 PM (IST)Updated: Sun, 12 Jul 2020 07:15 PM (IST)
जासं, गाजियाबाद : कविनगर थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने सहकर्मी पर वाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाने में शिकायत की है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को अश्लील मैसेज के मोबाइल स्क्रीन की फोटो सौंपी है। पीड़िता ने थाने में दी तहरीर में बताया कि आरोपित कुछ दिन से उसे सोशल मीडिया पर अश्लील मैसेज भेजकर परेशान कर रहा था। जब उससे मिलता तो अश्लील इशारे करता था। आरोपित ने एक ग्रुप में उसके अभद्रता की और फिर बाद में उसे डिलीट कर दिया। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें