Move to Jagran APP

12 से 24 घंटे के भीतर आक्सीजन भरवाकर दिए जा रहे सिलेंडर

जासं गाजियाबाद होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों के लिए खाली सिलेंडर में आक्सीजन भरवाने

By JagranEdited By: Published: Sat, 08 May 2021 09:06 PM (IST)Updated: Sat, 08 May 2021 09:06 PM (IST)
12 से 24 घंटे के भीतर आक्सीजन भरवाकर दिए जा रहे 
सिलेंडर
12 से 24 घंटे के भीतर आक्सीजन भरवाकर दिए जा रहे सिलेंडर

जासं, गाजियाबाद: होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों के लिए खाली सिलेंडर में आक्सीजन भरवाने का कार्य नगर निगम द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से किया जा रहा है। इसके लिए 36 से 48 घंटे का समय मांगा गया है, लेकिन वर्तमान में 12 से 24 घंटे के भीतर आक्सीजन भरवाकर सिलेंडर सौंपे जा रहे हैं। जिससे मरीजों को राहत मिली है, कालाबाजारी की शिकायतें कम हुई हैं।

loksabha election banner

अब तक सौंप दिए 569 सिलेंडर: पांच मई से शुरू की गई व्यवस्था के तहत नगर निगम द्वारा अब तक 569 सिलेंडरों में आक्सीजन भरवाने का कार्य किया जा चुका है। यह सिलेंडर लोगों को दिए जा चुके हैं। शनिवार को 184 सिलेंडर और जमा कराए गए, जिनमें आक्सीजन भरवाई जा चुकी है। ये सिलेंडर शनिवार रात या रविवार सुबह तक लोगों को मुहैया करवा दिए जाएंगे।

पांच मई को जमा सिलेंडर - 238

वापस करने का समय - 24 घंटे

छह मई को जमा किए गए सिलेंडर - 176

वापस करने का समय - 32 घंटे

सात मई को जमा किए गए सिलेंडर - 155

वापस करने का समय - 12 घंटे

बयान

खाली सिलेंडरों में आक्सीजन भरवाकर देने के लिए 36 से 48 घंटे का समय तय किया गया है। प्रयास है कि 24 घंटे के अंदर आक्सीजन भरवाकर सिलेंडर वापस किए जा सके। रात में सिलेंडर भरकर आएंगे तो रात में ही वितरण कराया जाएगा।

- महेंद्र सिंह तंवर, नगर आयुक्त


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.