Move to Jagran APP

नाले के निर्माण से मुख्य मार्ग पर हुआ जलभराव

संवाद सहयोगी लोनी प्रेम नगर कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर धीमी गति से चल रहे नाले के निर्माण काय

By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Sep 2020 09:29 PM (IST)Updated: Sun, 13 Sep 2020 09:29 PM (IST)
नाले के निर्माण से मुख्य मार्ग पर हुआ जलभराव
नाले के निर्माण से मुख्य मार्ग पर हुआ जलभराव

संवाद सहयोगी, लोनी: प्रेम नगर कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर धीमी गति से चल रहे नाले के निर्माण कार्य से लोग परेशान हैं। धीमी गति से हो रहे निर्माण कार्य से कॉलोनी के घरों से निकलने वाला गंदा पानी मुख्य मार्ग पर भरा है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने अधिकारियों से समस्या का समाधान कराने की मांग की है।

loksabha election banner

दिल्ली-सहारनपुर मार्ग स्थित प्रेम नगर कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर नगर पालिका द्वारा जल निकासी के लिए नाले का निर्माण कराया जा रहा है। आरोप है कि ठेकेदार द्वारा नाले का निर्माण कार्य धीमी गति से किया जा रहा है। जिसके चलते कॉलोनी के घरों से निकलने वाला पानी मुख्य मार्ग पर एकत्र हो रहा है। लोगों ने अधिकारियों से समस्या के समाधान कराए जाने की मांग की है। उपजिलाधिकारी खालिद अंजुम का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में आया है। ठेकेदार को जल्द नाले के निर्माण किए जाने के निर्देश दिए गए है। कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर प्रेम नगर समेत रूप नगर और नाईपुरा कॉलोनी के घरों से निकलने वाला पानी एकत्र हो रहा है। जिससे लोग बदबू और दुर्गध से परेशान हैं। - आरिफ अली निवासी प्रेम नगर आरोप है कि नगर पालिका द्वारा जल निकासी के लिए लगाए गए दो पंप सेट शोपीस बने हुए है। पालिका कर्मी पूरे दिन में महज तीन घंटे पंप सेट चलाकर पानी की निकासी करते है। जिससे कालोनी के मार्ग पर जलभराव की स्थिति बनी रहती है।

-अनवर सलमानी निवासी प्रेम नगर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.