बेसहारा पशुओं के लिए भोजपुर गांव में बनाए गए जल पात्र
संवाद सहयोगी मोदीनगर किसी पशु-पक्षी की पानी के अभाव में मौत न हो। इसके लिए भोजपुर गांव मे
संवाद सहयोगी, मोदीनगर :
किसी पशु-पक्षी की पानी के अभाव में मौत न हो। इसके लिए भोजपुर गांव में बेसहारा पशुओं और पक्षियों के लिए जल पात्र बनवाए गए हैं। गांव में विभिन्न स्थानों पर इन्हें रखा गया है। रोजाना पात्रों को खाली कर इनमें साफ पानी भरने के लिए एक कर्मी की ड्यूटी लगाई गई है। पात्र स्थापित होने के बाद से ही बेसहारा पशु सड़कों पर कम घूमते दिख रहे हैं। पूरे दिन पशु इन पात्रों के पास ही बैठे रहते हैं। पात्रों पर पेंटिग भी कराई गई है। जो इन्हें काफी सुंदर बना रहा है।
भोजपुर गांव की प्रधान आयशा चौधरी ने बताया कि गर्मी के मौसम में बेसहारा पशुओं की पानी न मिलने से मौत होने के मामले सामने आए हैं। जिसके बाद पशुओं को पानी की व्यवस्था कराने के लिए कदम उठाया गया। गांव में कुल 26 जलपात्र बनाए गए हैं। जिन्हें गांव में अलग-अलग स्थानों पर रखा गया है। वहीं, पक्षियों के अलग से हैंगिग पात्र भी लगवाए गए हैं। रोजाना साफ पानी इनमें भरा जाता है। साथ ही कुछ स्थानों पर जल्द ही पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था भी कराई जाएगी। कार्य में सहयोग करने के लिए उन्होंने ग्राम सचिव का भी आभार जताया है।