राधा कृष्ण पार्क कॉलोनी की मिट्टी के नीचे पानी, डरे लोग
शालीमार गार्डन एक्सटेंशन - एक की राधा कृष्ण पार्क कॉलोनी की मिट्टी के नीचे करीब पांच फीट पर पानी बह रहा है। इससे लोग अनहोनी घटना की संभावना से डरे हुए हैं। नगर निगम की टीम पानी आने के कारणों की जांच कर रही है लेकिन अब तक सफल नहीं हो सकी है।
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : शालीमार गार्डन एक्सटेंशन- 1 की राधा कृष्ण पार्क कॉलोनी की मिट्टी के नीचे करीब पांच फीट पर पानी बह रहा है। इससे लोग अनहोनी घटना की संभावना से डरे हुए हैं। नगर निगम की टीम पानी आने के कारणों की जांच कर रही है, लेकिन अब तक सफल नहीं हो सकी है।
शालीमार गार्डन एक्सटेंशन- 1 की राधा कृष्ण पार्क कॉलोनी में शुक्रवार को सबमर्सिबल के लिए बो¨रग शुरू हुई। स्थानीय निवासियों ने बताया कि करीब 10 फीट बो¨रग होने पर आसपास की मिट्टी खिसककर गिर गई और पानी बहता मिला। इससे लोग डर गए और नगर निगम के अधिकारियों को सूचना दी। मौके पर पहुंची नगर निगम की टीम ने दो स्थानों पर पांच-पांच फीट बो¨रग कराई तो मिट्टी के नीचे से पानी बहता मिला। पानी आने के स्त्रोत का पता नहीं चल सका। शाम तक नगर निगम की टीम पानी आने के स्त्रोत की जांच करती रही, लेकिन सफलता नहीं मिली। जलकल के अवर अभियंता डीके सत्संगी ने कहा कि स्थानीय लोगों से बातचीत में पता चला है कि यहां पर सबमर्सिबल की बो¨रग कराने के दौरान पहले भी मिट्टी के नीचे पानी बहता मिला है। जांच की जा रही है कि यह पानी सीवर, नाला, नाली किसी का है। इसकी रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को दी जाएगी। अधिकारियों के दिशा-निर्देश पर काम किया जाएगा।
------
कोई बड़ी घटना हो सकती है: गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद में मकानों के ढहने की घटनाओं को लेकर यहां के लोग भी डरे हैं। लोगों का कहना है कि घरों के नीचे पानी बह रहा है। इससे कभी भी कोई घटना हो सकती है। इसकी शिकायत 2015 से ही की जा रही है, लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। स्थानीय निवासी महकार कसाना, डीएन कौल, बच्चू ¨सह, प्रेम, देशराज, अनिल, सुनील आदि ने नगर निगम अधिकारियों से जल्द से जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की है।