ट्रांस ¨हडन में कम दबाव से आया पानी, लोग परेशान
ट्रांस ¨हडन में कम दबाव से आया पानीट्रांस ¨हडन में कम दबाव से आया पानीट्रांस ¨हडन में कम दबाव से आया पानीट्रांस ¨हडन में कम दबाव से आया पानीट्रांस ¨हडन में कम दबाव से आया पानी
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : ट्रांस ¨हडन में कम दबाव के पानी की सप्लाई से लोग परेशान हैं। शनिवार को भी वसुंधरा, नीति खंड और डेल्टा कॉलोनी में कम दबाव से पानी आने से लोग परेशान हुए। उधर नगर निगम स्थिति सामान्य होने का दावा कर रहा है, लेकिन पानी की आपूर्ति सामान्य नहीं हो पा रही है। शनिवार को लोगों को 20 मिनट ही पानी मिला। मोहन नगर में भी नहीं मिला पानी : मोहन नगर जोन की इंद्राकुंज कॉलोनी में शनिवार को पानी की किल्लत हुई। यहां पर निगम की ओर से कम समय के लिए पानी सप्लाई की गई। स्थानीय लोगों ने पानी की बंद बोतल खरीदकर रोजमर्रा का काम चलाया।
कॉलोनी के लोगों ने निगम में शिकायत कर पानी का टैंकर भेजने की मांग की, लेकिन राहत नहीं मिली। कॉलोनी में रहने वाले आशु सेंगर ने बताया कि निगम की तरफ से महज 30 से 40 मिनट पानी सप्लाई हुआ। जबकि रोजाना सुबह के समय करीब दो घंटे पानी सप्लाई होता था। वहीं, पसौंडा के लोगों ने भी जलकल ऑफिस में कम प्रेशर का पानी आने की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि निगम की ओर से कम प्रेशर का पानी सप्लाई किया जाता है। उधर, निगम के जेई डीके सत्संगी ने बताया कि लाइन में फॉल्ट होने से कुछ जगहों पर पानी सप्लाई में दिक्कत हुई है। फिलहाल, पानी की समस्या का समाधान कर दिया गया है।