लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 82 गिरफ्तार
पुलिस लॉकडाउन का सख्ती से पालन करा रही है। पुलिस ने सोमवार को लॉकडाउन का उल्लंघन कर सड़कों पर बेवजह घूमने वाले
By JagranEdited By: Published: Tue, 07 Apr 2020 07:21 PM (IST)Updated: Wed, 08 Apr 2020 06:06 AM (IST)
संवाद सहयोगी, लोनी : पुलिस लॉकडाउन का सख्ती से पालन करा रही है। पुलिस ने सोमवार को लॉकडाउन का उल्लंघन कर सड़कों पर बेवजह घूमने वाले 82 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी राजकुमार पांडेय ने बताया कि लॉकडाउन का सख्ती से पालन किया जा रहा है। क्षेत्र की सभी पुलिस चौकियां और सड़कों पर बेरिकेड लगाकर लोगों से बाहर घूमने वालों का कारण पूछा जा रहा है। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन का उल्लंघन कर बेवजह घुमने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में बेवजह घूमने वाले 82 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें