Move to Jagran APP

पथ संचालन में जुटे स्वयंसेवक

विजय दशमी के पावन मौके पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ गाजियाबाद महानगर के चारों खंडों ने शस्त्र पूजन व पथ संचालन का आयोजन किया। जिसमें हजारों की संख्या में स्वयंसेवकों ने भाग लिया। महानगर कार्यकारिणी, भाग व नगरों की कार्यकारिणी संचालन में पूरी तरह से लगी रही। जिन्होंने अच्छे पथ संचालन का आयोजन किया। आयोजन में मुख्य वक्ता के रूप में ईश्वर दयाल व मुख्य अतिथि के रूप में संघचालक सतपाल रहे।

By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Oct 2018 07:17 PM (IST)Updated: Sun, 21 Oct 2018 07:17 PM (IST)
पथ संचालन में जुटे स्वयंसेवक
पथ संचालन में जुटे स्वयंसेवक

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : विजयादशमी के पावन मौके पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ गाजियाबाद महानगर के चारों खंडों ने शस्त्र पूजन व पथ संचालन का आयोजन किया। इसमें हजारों की संख्या में स्वयंसेवकों ने भाग लिया। महानगर कार्यकारिणी, भाग व नगरों की कार्यकारिणी संचालन में पूरी तरह से लगी रही। जिन्होंने अच्छे पथ संचालन का आयोजन किया। आयोजन में मुख्य वक्ता के रूप में धर्म जागरण के क्षेत्रीय प्रमुख ईश्वर दयाल व मुख्य अतिथि के रूप में संघचालक सतपाल रहे।

loksabha election banner

मुख्य वक्ता ईश्वर दयाल ने कहा कि भगवान श्रीराम ने सभी लोगों के साथ समान प्रेमभाव रखा। कभी जाति-पाति का भेदभाव या भिन्नता का भाव राजा होने के बाद भी मन में नहीं लाए। यही नहीं माता शबरी के लाए जूठे बेर भी बड़े प्रेम भाव से खाए ताकि माता शबरी का प्रेम भाव और विश्वास सदैव बना रहे और उनका मान कायम रहे। इसके बाद पथ संचालन लोहिया नगर से शुरू होकर पीले क्वार्टर व लाल क्वार्टर

होते हुए लोहिया नगर सी ब्लाक के पार्क में संपन्न हुआ। देशभक्ति से ओत प्रोत व मां भारती के सम्मान में पूरा संचालन शांतिपूर्ण व सद्भाव का संदेश दे रहा था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.