Move to Jagran APP

विवेक त्रिपाठी बने सहायक नगर आयुक्त

जासं गाजियाबाद शासन स्तर से नगर निकायों में बड़े स्तर पर अधिकारियों की तैनाती की गई। बर

By JagranEdited By: Published: Sat, 02 Jul 2022 09:37 PM (IST)Updated: Sat, 02 Jul 2022 09:37 PM (IST)
विवेक त्रिपाठी बने सहायक नगर आयुक्त
विवेक त्रिपाठी बने सहायक नगर आयुक्त

जासं, गाजियाबाद : शासन स्तर से नगर निकायों में बड़े स्तर पर अधिकारियों की तैनाती की गई। बरेली में कार्यरत सहायक नगर आयुक्त विवेक त्रिपाठी को गाजियाबाद में तैनाती मिली है। वसुंधरा जोन की जोनल प्रभारी सरिता सिंह का तबादला आगरा किया गया है। लोनी नगर पालिका परिषद की अधिशासी अधिकारी शालिनी गुप्ता का तबादला खोड़ा-मकनपुर नगर पालिका परिषद में किया गया है। यहां के अधिशासी अधिकारी केके मिश्रा को नगर पालिका परिषद फतेहपुर सीकरी भेजा गया है। जिला बुलंदशहर के गुलावटी के अधिशासी अधिकारी केके भड़ाना को नगर पालिका परिषद लोनी, गाजियाबाद का अधिशासी अधिकारी बनाया गया हैं। भड़ाना पूर्व में खोड़ा नगर पालिका में तैनात रहे हैं। गाजियाबाद नगर निगम में कार्यरत राजस्व निरीक्षक पूजा सिंह का तबादला कानपुर किया गया है। नगर पालिका परिषद कायमगंज में कार्यरत राजस्व निरीक्षक ललित कुमार को नगर निगम गाजियाबाद में तैनाती दी गई है। कासगंज में कार्यरत राजस्व निरीक्षक पुष्पेंद्र कुमार, वाराणसी में कार्यरत राजस्व निरीक्षक अनुराग मिश्रा, नगर पालिका परिषद कोसीकलां में कार्यरत राजस्व निरीक्षक प्रवेश सिंह को नगर निगम गाजियाबाद में तैनाती मिली है। वहीं नगर पालिका परिषद कैराना में कार्यरत राजस्व निरीक्षक दीक्षा चौहान को नगर पालिका परिषद खोड़ा- मकनपुर में तैनाती दी गई है। अयोध्या में कार्यरत कर अधीक्षक संजय कुमार को गाजियाबाद नगर निगम में तैनाती दी गई है। नगर निगम मथुरा वृंदावन में कार्यरत सुनील राय को गाजियाबाद नगर निगम में तैनाती दी गई है। प्रयागराज नगर निगम में कार्यरत जोनल सेनेट्री अधिकारी ओमपाल सिंह को नगर निगम गाजियाबाद में तैनाती दी गई है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.