विक्रम जोशी को जल्द मिले इंसाफ: डॉ. प्रमोद
जासं साहिबाबाद अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने एक वेबिनार आयोजित कर पत्रकार विक्रम जोशी क
जासं, साहिबाबाद : अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने एक वेबिनार आयोजित कर पत्रकार विक्रम जोशी की हत्या की कड़े शब्दों में निदा की है। ब्राह्मण महासभा के महामंत्री
डॉ. प्रमोद कुमार शर्मा ने विक्रम के परिवार को जल्द से जल्द इंसाफ दिलाए जाने की मांग की है।
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की ओर से बृहस्पतिवार को एक वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार में पत्रकार विक्रम जोशी को श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों ने दो मिनट का मौन रखा। इस दौरान डॉ. प्रमोद कुमार ने कहा कि विक्रम जोशी के साथ जो हुआ वो बेहद निदनीय है। उनकी हत्या करने वाले गुंडों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। पूरा ब्राह्मण समाज विक्रम के परिवार के साथ खड़ा है। उनकी हर संभव मदद की जाएगी। साथ ही ब्राह्मण महासभा सरकार से अपील करती है कि की कातिलों को जल्द से जल्द फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से फांसी की सजा दी जाए। साथ ही एंटी रोमियो स्क्वायड को दोबारा से सक्रिय किया जाए। जिससे मनचलों पर शिकंजा कसा जा सके।