विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद में आज स्कूलों की छुट्टी, UPSSSC PET के लिए 44 सेंटरों पर होगी परीक्षा; 20 हजार अभ्यर्थी होंगे शामिल

Published: Fri, 30 Oct 2026 12:02 AM (IST)

गाजियाबाद में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) आज 44 केंद्रों पर 20,304 अभ्यर्थी देंगे। ...और पढ़ें

गाजियाबाद में 20 हजार अभ्यर्थी देंगे पीईटी परीक्षा। फोटो: आर्काइव

गाजियाबाद में 20 हजार अभ्यर्थी देंगे पीईटी परीक्षा। फोटो: आर्काइव

HighLights

  1. गाजियाबाद में आज UPSSSC PET परीक्षा का आयोजन।

  2. 44 केंद्रों पर 20,304 अभ्यर्थी देंगे यह परीक्षा।

  3. परीक्षा के लिए स्कूलों में शुक्रवार को अवकाश घोषित।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) का आयोजन आज जिले में 44 सेंटरों पर होगा।

इस परीक्षा में 20,304 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के मद्देनजर शिक्षा विभाग की ओर से शुक्रवार को स्कूलों में शैक्षणिक अवकाश की घोषणा की गई है।

44 केंद्रों पर मजिस्ट्रेटों की तैनाती

एडीएम सिटी विकास कश्यप ने बताया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट व जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।

अभ्यर्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने के लिए कहा गया है, जिससे कि उनको परीक्षा देने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

नकल और अनियमितता बर्दाश्त नहीं होगी

एडीएम सिटी ने परीक्षा की पवित्रता एवं शुचिता बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को ईमानदारीपूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए निर्देश दिए हैं।

परीक्षा में किसी प्रकार की अनियमितता, नकल अथवा अनुचित गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने परीक्षा के मद्देनजर स्कूलों, इंटर कॉलेजों में शुक्रवार को एक दिवसीय शैक्षणिक अवकाश घोषित किया है।

यह भी पढ़ें- 11 साल तक लड़ी लड़ाई, 42 तारीखों में सुनवाई... आखिर गाजियाबाद गुलमोहर ग्रीन सोसायटी के लोगों को मिला न्याय