विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीवाली-छठ पर नहीं झेलनी पड़ेगी मारामारी, गाजियाबाद से पूर्वांचल के 9 रूटों पर दौड़ेगी 300 अतिरिक्त बसें

Published: Tue, 03 Nov 2026 11:43 PM (IST)

परिवहन निगम ने दीवाली और छठ पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए 300 अतिरिक्त बसों का संचालन करने का ...और पढ़ें

गाजियाबाद के कौशांबी बस अड्डे से चलेंगी बसें। फोटो: आर्काइव

गाजियाबाद के कौशांबी बस अड्डे से चलेंगी बसें। फोटो: आर्काइव

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। दीवाली व छठ पर्व पर यात्रियों को अपने घरों तक पहुंचने में कोई परेशानी न हो इसके लिए परिवहन निगम ने रोडवेज बसों के फेरे बढ़ाने की तैयारी कर ली है।

इसके लिए निगम ने कुल 300 बसें आरक्षित की हैं। इन बसों का संचालन मुख्य रूप से पूर्वांचल शहर के नौ रूटों पर किया जाएगा।

त्योहारों पर 60 हजार से अधिक यात्री करेंगे सफर

गाजियाबाद रीजन के कौशांबी, साहिबाबाद, गाजियाबाद, लोनी, हापुड़, खुर्जा, सिकंदराबाद व बुलंदशहर डिपो हैं। इन डिपो से रोजाना लाखों यात्री सफर करते हैं। कौशांबी डिपो इनमें सबसे बड़ा अड्डा है।

यहां से रोजाना 900 से 1000 बसों से करीब 40 हजार यात्री प्रदेशभर के शहरों के लिए सफर करते हैं। त्योहारों के दिनों में यह आंकड़ा 60 हजार से अधिक पहुंच जाता है।

बसों में भीड़ बढ़ने से यात्रियों को परेशानी होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए पांच से सात नवंबर और नौ से 13 नवंबर तक बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे।

चालक-परिचालकों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि

चालक-परिचालकों को प्रोत्साहन योजना का लाभ भी दिया जाएगा। 11 दिन ड्यूटी पर रहने वालों को 4400 और 12 दिन ड्यूटी पर तैनात रहने वालों को 4800 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

इसके साथ ही यात्रियों को कोई परेशानी न हो इसके लिए कौशांबी, लालकुआं व आनंद विहार डिपो पर 24 घंटे कर्मियों की तैनाती की जाएगी।

इन नौ रूटों पर आरक्षित की गईं बसें

रूट

बसें

दिल्ली-लखनऊ

25

दिल्ली-बरेली

42

दिल्ली-हल्द्वानी

20

दिल्ली-आजमगढ़

18

दिल्ली-सोनौली

16

दिल्ली-बदायूं

70

दिल्ली-मैनपुरी

35

दिल्ली-कानपुर

24

दिल्ली-एटा-अलीगढ़

50

(नोट : दिल्ली यानी आनंद विहार, आईएसबीटी और कौशांबी डिपो।)

त्योहारों पर यात्रियों को अपने शहर पहुंचने में कोई परेशानी न हो इसके लिए 300 बसें आरक्षित की गई हैं। इसको लेकर ज्यादातर तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं।

-अंशु भटनागर, सहायक क्षेत्रीय अधिकारी, कौशांबी डिपो

यह भी पढ़ें- दिल्ली के 160 साल पुराने टाउन हॉल की छत गिरी, तेज बारिश के बाद ढह गया प्रवेश द्वार; आवाजाही रोकी गई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।