दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर UP पुलिस के सिपाही की सड़क हादसे में मौत, CM योगी के कार्यक्रम में लगी थी ड्यूटी
गाजियाबाद के मोदीनगर में दिल्ली-मेरठ मार्ग पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार यूपी पुलिस के सिपाही प्रभात ...और पढ़ें

गाजियाबाद में सड़क हादसे में सिपाही की मौत। जागरण
HighLights
मोदीनगर में अज्ञात वाहन की टक्कर से सिपाही की मौत।
मृतक सिपाही प्रभात शर्मा गाजियाबाद में रेडियो ऑपरेटर थे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में लगी थी ड्यूटी।
जागरण संवाददाता, मोदीनगर (गाजियाबाद)। गाजियाबाद के मोदीनगर में दिल्ली-मेरठ मार्ग पर गुरुवार सुबह गोविंदपुरी में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की टक्कर हुई, जिसमें यूपी पुलिस के सिपाही प्रभात शर्मा (29 वर्ष) की मौत हो गई।
प्रभात मूलरूप से मुजफ्फरनगर के नई मंडी थाना क्षेत्र की गांधी कॉलोनी के रहने वाले थे। इन दिनों उनकी ड्यूटी गाजियाबाद पुलिस लाइन में रेडियो ऑपरेटर पद पर चल रही थी।
आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को लेकर उनकी ड्यूटी गाजियाबाद में लगी थी। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम को भेज दिया है। आरोपी चालक की पुलिस तलाश में जुटी है।
खबर को अपडेट किया जा रहा है-