विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Exclusive: यूपी में छह माह में पैदा हुए 19.44 लाख बच्चे, 8.67 लाख का नहीं हुआ 100 प्रतिशत वैक्सीनेशन

Published: Tue, 17 Nov 2026 01:44 PM (IST)

उत्तर प्रदेश में अप्रैल से सितंबर के बीच 19.44 लाख बच्चों में से 8.67 लाख का पूर्ण टीकाकरण नहीं हो ...और पढ़ें

स्वास्थ्य केंद्र पर बच्चे को पोलियो ड्राप पिलाती स्वास्थ्यकर्मी। जागरण आर्काइव

स्वास्थ्य केंद्र पर बच्चे को पोलियो ड्राप पिलाती स्वास्थ्यकर्मी। जागरण आर्काइव

HighLights

  1. उत्तर प्रदेश में 8.67 लाख बच्चों का पूर्ण टीकाकरण अधूरा।

  2. गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर में 77% बच्चों का टीकाकरण हुआ।

  3. एनएचएम निदेशक ने लापरवाही पर सीएमओ को नोटिस जारी किया।

दन पांचाल, गाजियाबाद। केंद्र व प्रदेश सरकारी बच्चों को सेहतमंद बनाने को प्रयासरत है लेकिन स्थानीय अधिकारी इन प्रयासों पर पानी फेर रहे हैं। लापरवाह अधिकारी एवं स्वास्थ्यकर्मी टीकों से वंचित बच्चों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।

उत्तर प्रदेश की छह माह की अप्रैल से सितंबर तक की नियमित टीकाकरण की रिपोर्ट जारी हुई है। इस अवधि में 19.44 लाख बच्चे पैदा हुए। इनके सापेक्ष एचआइएमएस पोर्टल पर केवल 16.34 लाख बच्चों की विवरण दर्ज किया गया।

इनके सापेक्ष 8.67 लाख का पूर्ण टीकाकरण नहीं हुआ है। केवल 7.67 लाख बच्चों का टीकाकरण हुआ है। 52 प्रतिशत बच्चों को पोलियो की दवा भी नहीं पिलाई गई। इसी क्रम में शून्य से पांच साल तक के 46 प्रतिशत बच्चों तक बीमारियों से बचाव की सुईं नहीं पहुंच पाईं है।

82216131

जागृति विहार स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर बच्चे का टीकाकरण करती स्वास्थ्यकर्मी। जागरण आर्काइव

पूर्ण टीकाकरण किया

इसके तहत कुल 29.93 लाख बच्चों के लक्ष्य के सापेक्ष एचआइएमएस पोर्टल पर 28.63 लाख बच्चों की रिपोर्टिंग की गई। यूविन पोर्टल के अनुसार केवल 16.17 लाख बच्चों का पूर्ण टीकाकरण किया गया। यानी 12.46 लाख बच्चों को अधिकारी एवं स्वास्थ्यकर्मी ट्रेस नहीं कर पाये।

इस रिपोर्ट के बाद अफसरों के माथे पर तनाव बढ़ गया है। एक भी जिले में सौ प्रतिशत बच्चों को टीके नहीं लग रहे ।12 जानलेवा बीमारियों से बचाव को चल रहा टीकाकरण ब्रेक हो रहा।

नोटिस जारी किया गया

एनएचएम निदेशक डॉ. पिंकी जोवल ने प्रदेश के सभी जिलों के सीएमओ को रिपोर्ट संलग्न करते हुए नोटिस जारी किया गया। सितंबर तक की शून्य से पांच साल तक के बच्चों की रिपोर्ट में गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर में 77 प्रतिशत बच्चों का पूर्ण टीकाकरण हुआ। अब वंचित 23 प्रतिशत बच्चों की पहचान करते हुए पूर्ण टीकाकरण के निर्देश दिये गये हैं।

एंटीजन कवरेज एचआइएमएस पोर्टल यूविन पोर्टल
हेपेटाइटिस बीओ बर्थ डोज 84.05 39.44
बीसीजी 91.41 60.73
ओपीवी-1 90.83 63.39
ओपीवी-2 87.37 59.79
ओपीवी-3 89.72 61.30
पेंटावेलेंट-1 91.95 60.26
पेंटावेलेंट-2 87.88 57.77
पेंटावेलेंट-3 92.12 59.32
एमआर-1 डोज 96.15 72.23
एमआर-2 डोज 93.57 69.23
मेरठ मंडल के छह जिलों में अप्रैल से सितंबर तक शून्य से पांच साल तक के बच्चों के पूर्ण टीकाकरण का विवरण
जनपद लक्ष्य प्रगति एचआइएमएस प्रगति यूविन प्रतिशत
गाजियाबाद 43186 53745 33358 77.24
गौतमबुद्ध नगर 23448 33643 18137 77.35
बुलंदशहर 54670 52779 30168 55.18
हापुड़ 17287 16463 11052 63.93
मेरठ 50412 43581 32619 64.70
बागपत 17602 17526 10663 60.58

टीकाकरण की स्थिति में बेहतर सुधार करने को नये सिरे से माइक्रोप्लान बनाया जायेगा। जिस स्तर पर लापरवाही बरती जा रही है,उनको चिन्हित करते हुए संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। नये अधिकारियों को जिम्मदारी सौंपी जायेगी। एचआइएमएस,मंत्र,ई-कवच और यूविन पोर्टल पर रिपोर्टिंग न होने से भी यह मिस्मैच हो रहा है। रिपोर्टिंग में सुधार कराया जाएगा। - डॉ. मनोज कुमार सेन, अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मेरठ मंडल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।