दो महीने बाद सरकारी अस्पताल में आइ एंटी रेबीज वैक्सीन
संवाद सहयोगी मोदीनगर शहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फिर से एंटी रैबीज वैक्सीननेशन
संवाद सहयोगी, मोदीनगर : शहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फिर से एंटी रैबीज वैक्सीननेशन का कार्य शुरू हो गया है। लॉकडाउन के बाद से सप्लाई बंद होने के चलते अस्पताल में वैक्सीन खत्म हो गई थी। जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन, अब फिर से अस्पताल में वैक्सीन आ गईं हैं। रोजाना बीस से अधिक लोग वैक्सीन के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं।
लॉकडाउन शुरू होने के बाद से ही सरकारी अस्पतालों में ओपीडी बंद हो गई थी। इसके साथ ही एंटी रैबिज वैक्सीन के अभाव में वैक्सीनेशन का कार्य भी बंद हो गया था। हालांकि इमरजेंसी सेवाएं चल रही हैं। रोजाना कुत्ता, बंदर आदि जानवरों के हमले से घायल हुए मरीज अस्पताल पहुंचते थे। अस्पताल में उनका प्राथमिक उपचार तो होता था। लेकिन, वैक्सीन नहीं मिलती थी। अब लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद एंटी रैबिज वैक्सीन अस्पताल में उपलब्ध हो गई है। जिससे लोगों को राहत मिली है। गोविदपुरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. कैलाश चंद ने बताया कि कई बार जिलास्तर से मांग की गई थी। जिसके बाद अस्पताल में एंटी रैबिज वैक्सीन उपलब्ध हुई है।