मुठभेड़ में पकड़े बावरिया गिरोह के दो शातिर बदमाश
सिहानी गेट थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने सोमवार तड़के मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। हालांकि गिरोह के तीन लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक बदमाश बावरिया गिरोह के हैं, जिनके पास से दो लाइसेंसी रिवॉल्वर मिली हैं। बदमाशों की गोली लगने से क्राइम ब्रांच का एक सिपाही भी घायल हुआ है। तीनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। एसपी सिटी का कहना है कि बदमाशों का लंबा अपराधिक रिकॉर्ड सामने आया है। बदमाशों ने लूट, डकैती और चोरी की दर्जनों घटनाएं करना स्वीकार किया है। पुलिस के मुताबिक फरार आरोपितों की तलाश में दबिश दी जा रही है, जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : सिहानी गेट थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने सोमवार तड़के मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरोह के तीन लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक बदमाश बावरिया गिरोह के हैं, जिनके पास से दो लाइसेंसी रिवॉल्वर मिली हैं। बदमाशों की गोली लगने से क्राइम ब्रांच का एक सिपाही भी घायल हुआ है। तीनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। एसपी सिटी का कहना है कि बदमाशों का लंबा अपराधिक रिकॉर्ड सामने आया है। बदमाशों ने लूट, डकैती और चोरी की दर्जनों घटनाएं करना स्वीकार की हैं। पुलिस के मुताबिक फरार आरोपितों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि बदमाशों की पहचान नोएडा के जारचा निवासी मोनू और सूरज उर्फ रामबीर के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि क्राइम ब्रांच प्रभारी संजय वर्मा को रविवार देर रात ही सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश नंदग्राम की तरफ वारदात करने की फिराक में है। सिहानी गेट पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने नया बस अड्डा से लेकर राजनगर एक्सटेंशन तक चे¨कग की। सोमवार तड़के करीब पांच बजे दो बाइक पर पांच लोग आते दिखे। इन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो आरोपित भागने लगे। पीछा कर पुलिस ने इन्हें एलिवेटेड रोड के गोल चक्कर के पास घेर लिया। बदमाशों ने पुलिस टीम पर फाय¨रग कर दी। बदमाशों की एक गोली क्राइम ब्रांच के सिपाही रवि को लग गई। इसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मोनू और सूरज के पैर में गोली मारकर पकड़ लिया, जबकि तीन फरार हो गए।
डकैती के दौरान की थीं तीन हत्याएं
एसपी सिटी ने बताया कि मोनू कुख्यात किस्म का बदमाश है। दोनों हरियाणा के सोनीपत और फरीदाबाद, यूपी के बुलंदशहर, नोएडा और गाजियाबाद समेत कई जिलों में डकैती की बड़ी वारदात कर चुके हैं। आरोपित डकैती और डकैती के दौरान मर्डर के केस में कई बार जेल जा चुके हैं। पुलिस का कहना है कि मोनू ने बुलंदशहर में डकैती के दौरान एक बच्चे समेत घर के तीन लोगों की हत्या कर दी थी। पुलिस के मुताबिक इनके खिलाफ करीब 50 केस दर्ज हैं। लाइसेंसी रिवॉल्वर के बारे में पुलिस जांच कर रही है।