गाजियाबाद: लोनी की ट्रांस दिल्ली सिग्नेचर सिटी में बदलेगी सड़कों की सूरत, 7.41 करोड़ रुपये होंगे खर्च
यूपीसीडा ट्रांस दिल्ली सिग्नेचर सिटी में 7.41 करोड़ रुपये से सड़क, फुटपाथ और सेंट्रल वर्ज का निर्माण कर रहा है। ...और पढ़ें

ट्रानिका सिटी में चल रहा निर्माण कार्य। जागरण
HighLights
यूपीसीडा 7.41 करोड़ रुपये से सड़क, फुटपाथ बनाएगा।
ट्रांस दिल्ली सिग्नेचर सिटी के औद्योगिक क्षेत्र में कार्य।
उद्यमियों-कर्मचारियों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी।
संवाद सहयोगी, लोनी (गाजियाबाद)। ट्रांस दिल्ली सिग्नेचर सिटी में औद्योगिक क्षेत्र में यूपीसीडा द्वारा 7.41 करोड़ रुपये की लागत से सड़क, फुटपाथ और सेंट्रल वर्ज का निर्माण कराया जा रहा है।
यूपीसीडा द्वारा ट्रांस दिल्ली सिग्नेचर सिटी के सेक्टर डी-1 में औद्योगिक क्षेत्र में 7.41 करोड़ रुपये की लागत से सड़क, फुटपाथ और सेंट्रल वर्ज का निर्माण कराया जा रहा है।
उद्यमियों-कर्मचारियों को मिलेगी बेहतर सुविधा
यूपीसीडा के वरिष्ठ प्रबंधक एनके जैन ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए तीन किलोमीटर सड़क के ऊंचीकरण और निर्माण का कार्य कराया जा रहा है।
निर्माण कार्य पूरा होने के बाद उद्यमियों, कर्मचारियों व औद्योगिक गतिविधियों को आवाजाही के लिए बेहतर यातायात की सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि ठेकेदार को निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्वक करने के लिए निर्देशित किया गया है।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर के रजही मार्ग पर सड़क निर्माण कार्य, जलभराव और कीचड़ से मिली मुक्ति
यह भी पढ़ें- दिल्ली में वायु प्रदूषण पर सख्ती: हॉटस्पॉट की मैपिंग शुरू, 31 अक्टूबर तक सड़क निर्माण कार्यों को पूरा करने का लक्ष्य
