स्वच्छता सर्वेक्षण का प्रशिक्षण आज
स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत सोमवार को ¨लक रोड स्थित कंट्री इन होटल में प्रस्तावित छह मंडलों के अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारियों को नगर निगम ने अंतिम रुप दिया। नगर निगम की टीम ने कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने वाली सड़क की साफ - सफाई की। डिवाइडरों की रंगाई कराई। अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत सोमवार को ¨लक रोड स्थित कंट्री इन होटल में प्रस्तावित छह मंडलों के अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारियों को नगर निगम ने अंतिम रूप दिया। नगर निगम की टीम ने कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने वाली सड़क की साफ - सफाई की। डिवाइडरों की रंगाई कराई। अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
वसुंधरा जोनल प्रभारी सुनील राय ने बताया कि शासन के आदेश पर सोमवार सुबह 10 से शाम चार बजे तक कंट्री इन होटल में स्वच्छ भारत मिशन के तहत छह मंडलों मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, अलीगढ़ व आगरा के नगर निकायों के अधिकारियों का प्रशिक्षण होगा। स्वच्छता सर्वेक्षण - 2019 के नाम से आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में छह मंडलों के नगर निकायों के अधिकारी व मंडलायुक्त शिरकत करेंगे। उन्होंने रविवार को कार्यक्रम स्थल और यहां तक पहुंचने वाले सभी मार्गों का निरीक्षण किया। सड़क, पटरी, डिवाइडर और हरित पट्टियों आदि की साफ-सफाई का जायजा लिया। ¨लक रोड पर कुछ डिवाइडरों की रंगाई कराई। सफाई निरीक्षक को मार्गों की सफाई और चूना डालने का निर्देश दिया।