नोएडा से बलिया जा रहे 68 वर्षीय बुजुर्ग की बिगड़ी तबीयत, गाजियाबाद स्टेशन पर अचानक मौत
गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन यात्रा के दौरान एक 68 वर्षीय यात्री दयाशंकर तिवारी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें ...और पढ़ें
-1792574837247_m.webp)
सांकेतिक तस्वीर (AI-Generated image)
HighLights
गाजियाबाद स्टेशन पर ट्रेन यात्री की तबीयत बिगड़ी।
अस्पताल ले जाते समय यात्री ने दम तोड़ दिया।
मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं, पोस्टमार्टम की तैयारी।
मदन पांचाल, गाजियाबाद। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से यात्रा कर रहे एक यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, 68 वर्षीय दयाशंकर तिवारी नोएडा सेक्टर 41 में रहते हैं।
वह मंगलवार देर शाम को बलिया देवी जंक्शन दर्शन करने के लिए जा रहे थे। वह ट्रेन संख्या 14208 से यात्रा कर रहे थे। गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर मध्य पुल के पास अचानक उनकी हालत खराब हो गई। यात्री की तबीयत बिगड़ने से स्टेशन पर अफरातफरी मच गई।
बीमार यात्री को अस्पताल ले जाने की व्यवस्था
यात्रियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। आरपीएफ के एएसआई जलज शर्मा ने मौके पर पहुंचकर बीमार यात्री को देखकर टीम बुलाई। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की गई, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद यात्री की मौत से संबंधित अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।
सीएमएस डॉक्टर राकेश कुमार का कहना है कि मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।स्वजन की सहमति के बाद ही शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को भेज दी गई है।
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध, ओएचई पोल पर चढ़ने से युवक गंभीर रूप से झुलसा
