गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध, ओएचई पोल पर चढ़ने से युवक गंभीर रूप से झुलसा
गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध लगाते हुए एक युवक ओएचई पोल पर चढ़ गया और करंट लगने से बुरी तरह झुलस गया।
-1792489396399_m.webp)
गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध ( एआई इमेज जेनरेटेड )
HighLights
युवक गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर ओएचई पोल पर चढ़ा।
करंट लगने से युवक बुरी तरह झुलस गया, हालत गंभीर।
युवक की पहचान छत्तीसगढ़ निवासी सुरेंद्र के रूप में हुई।
मदन पांचाल, गाजियाबाद। रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने सुरक्षा-व्यवस्था एवं विशेष निगरानी के लिए जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगा रखे हैं और जवान भी गश्त करते रहते हैं।
वहीं, मंगलवार सुबह एक युवक ने इसी सुरक्षा-व्यवस्था में सेंध लगाते हुए प्लेटफॉर्म नंबर चार और पांच के बीच की रेलवे लाइन पर बिछी ओएचई लाइन के पोल पर चढ़ गया। करंट से युवक बुरी तरह झुलस गया।
युवक को बेहतर उपचार के लिए आगे रेफर किया गया
स्थानीय लोगों की सूचना पर आरपीएफ की टीम ने युवक को तुरंत जिला एमएमजी अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। सीएमएस डॉक्टर राकेश कुमार ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद युवक को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पहले युवक का पत्राचार अज्ञात में किया गया। लेकिन, बाद में युवक की पहचान छत्तीसगढ़ निवासी 18 वर्षीय सुरेंद्र के रूप में हुई है।
रेलवे को भी लिखा गया पत्र
सीएमएस ने बताया कि रेलवे हॉस्पिटल की बजाय युवक को तुरंत भर्ती करने और इलाज करने का पत्र स्टेशन अधीक्षक की और से भेजा गया है। उनकी आपत्ति है कि रेलवे स्टेशन पर घायल होने वालों को पहले रेलवे हॉस्पिटल में भर्ती किया जाना चाहिए। प्राथमिक उपचार भी किया जाना चाहिए। लेकिन, चिट्ठी बनाकर सीधे एंबुलेंस बुलाकर घायलों को जिला एमएमजी अस्पताल भेज दिया जाता है।
सीएमएस ने बताया कि युवक की हालत गंभीर होने के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। इससे पहले भी कई घायलों को सीधे अस्पताल भेजा गया है। इस संबंध में रेलवे को पत्र लिखकर अवगत कराया गया है।
