Move to Jagran APP

बाजार खोलने की समयसीमा बढ़ाने के लिए व्यापारी एकजुट

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए बाजार समेत तमाम गतिविधियां बंद रहीं। करीब दो माह बाद बाजारों में धीरे-धीरे रौनक लौटने लगी है। आमजन से लेकर व्यापारियों ने प्रशासन की ओर से जारी की गई समयसीमा को बढ़ाने की मांग की है। उनका कहना है कि व्यापारी व ग्राहक दोनों के लिए बाजार खुलने की समयसीमा उचित नहीं है। ऐसे में व्यापारी संगठनों ने एकजुट होकर बाजार खुलने और बंद होने की समयसीमा बढ़ाने की मांग की है। वहीं लोहा मंडी की ओर से भी मंडी को सुबह नौ से रात नौ बजे तक सप्ताह में छह दिन खोलने के लिए जिलाधिकारी से अनुमति मांगी है। बाजार व दुकानें खुलने की समयसीमा के बारे में जानते हैं व्यापारियों की राय।

By JagranEdited By: Published: Thu, 04 Jun 2020 07:56 PM (IST)Updated: Thu, 04 Jun 2020 07:56 PM (IST)
बाजार खोलने की समयसीमा बढ़ाने के लिए व्यापारी एकजुट
बाजार खोलने की समयसीमा बढ़ाने के लिए व्यापारी एकजुट

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए बाजार समेत तमाम गतिविधियां बंद रहीं। करीब दो माह बाद बाजारों में धीरे-धीरे रौनक लौटने लगी है। आमजन से लेकर व्यापारियों ने प्रशासन की ओर से जारी की गई समयसीमा को बढ़ाने की मांग की है। उनका कहना है कि व्यापारी व ग्राहक दोनों के लिए बाजार खुलने की समयसीमा उचित नहीं है। ऐसे में व्यापारी संगठनों ने एकजुट होकर बाजार खुलने और बंद होने की समयसीमा बढ़ाने की मांग की है। वहीं, लोहा मंडी की ओर से भी मंडी को सुबह नौ से रात नौ बजे तक सप्ताह में छह दिन खोलने के लिए जिलाधिकारी से अनुमति मांगी है। बाजार व दुकानें खुलने की समयसीमा के बारे में जानते हैं व्यापारियों की राय।

loksabha election banner

लॉकडाउन के दौरान अधिकांश दुकानें दो माह से भी अधिक समय तक बंद रहीं। इस दौरान व्यापारी वर्ग को आर्थिक रूप से काफी नुकसान हुआ। अब प्रशासन की ओर से रविवार को पूर्ण बंदी के साथ छह दिन में तीन-तीन दिन बाजार की दुकानें खोलने की अनुमति दी है। इसके लिए समय सीमा भी सुबह 10 से शाम 4 बजे रखी है। नौकरीपेशा लोगों के लिए खरीदारी करना बेहद मुश्किल है। प्रशासन को मांग के अनुरूप समयसीमा बढ़ा देनी चाहिए।

- अशोक चावला, व्यापारी नेता सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक दुकान खुलने का समय प्रशासन की ओर से तय किया गया है। आवश्यक वस्तु को छोड़ व्यापारी सप्ताह में तीन दिन ही दुकान खोल पा रहा है। समयसीमा आमजन के हित में नहीं है। नौकरीपेशा हो या मजदूर सुबह जाकर शाम को घर लौटता है। खरीदारी के लिए उसके पास समय नहीं होता। गर्मी के दिनों में यह समय आम गृहणी के लिए भी ठीक नहीं है। प्रशासन बाजार की समयसीमा सुबह नौ से रात नौ बजे तक बढ़ाए। 8

- प्रेमचंद गुप्ता, व्यापारी नेता बाजार खुलने का समय होता है तो गर्मी इतनी बढ़ जाती है कि उस सयम ग्राहक नहीं निकलते। लॉकडाउन में छूट मिलने पर अधिकांश लोग अपने काम पर जाने लगे हैं। ऐसे में बाजार आने के लिए उनके पास रविवार का ही दिन बचता है, लेकिन बाजार उस समय बंद हो जाता है। ऐसे में लोगों को अपनी जरूरत का सामान खरीदने के लिए या छुट्टी लेनी पड़ेगी या फिर गृहणी बच्चों के साथ सामान लेने बाजार में आएंगी। संक्रमण के बढ़ते मामले बच्चों का बाजार तक आना बेहद खतरनाक साबित होगा।

- वसीम अली, व्यापारी नेता लोहा मंडी के व्यापार को सप्ताह में छह दिन के लिए खोला जाए। इसी के साथ सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक चालू रखने के लिए अनुमति प्रदान की जाए। बुलंदशहर रोड इंडस्ट्रियल एरिया के उद्योगों को और देश, प्रदेश के अन्य उद्योगों के लिए लोहे की आपूर्ति की लगातार जरूरत है। फिलहाल लोहा मंडी को सप्ताह में तीन दिन खोलने की अनुमति है। लोहे की आपूर्ति समुचित नहीं हो पा रही है। शारीरिक दूरी का पालन करते हुए सभी उपायों का अनुपालन किया जा रहा है। इस संबंध में जिलाधिकारी से अनुमति मांगी गई है।

- अतुल जैन, अध्यक्ष, लोहा व्यापार मंडल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.