विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह आज गाजियाबाद में विकास कार्याें का करेंगे लोकार्पण, शिलान्यास का भी है कार्यक्रम

Published: Thu, 12 Mar 2026 06:12 AM (IST)

उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह आज गाजियाबाद में दूधेश्वरनाथ मंदिर में हुए विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इसके ...और पढ़ें

गाजियाबाद स्थित दूधेश्वरनाथ मंदिर।

गाजियाबाद स्थित दूधेश्वरनाथ मंदिर।

HighLights

  1. मंत्री जयवीर सिंह गाजियाबाद में विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे।

  2. दूधेश्वरनाथ मंदिर में मल्टीपरपज हॉल, प्रवेश द्वार, लाइटिंग का उद्घाटन।

  3. सीकरी महामाया, परशुराम मंदिरों में भी नए कार्य शुरू होंगे।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार में पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के मंत्री जयवीर सिंह आज गाजियाबाद में रहेंगे और दूधेश्वरनाथ मंदिर हुए विकास कार्याें का आज लोकार्पण करेंगे। दूधेश्वरनाथ मंदिर से ही पर्यटन मंत्री द्वारा सीकरी महामाया मंदिर और भगवान परशुराम मंदिर में हुए विकास कार्याें का लोकार्पण और तीन नए विकास कार्याें का शिलान्यास किया जाएगा।

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह दोपहर दो बजे दूधेश्वरनाथ मंदिर पहुंचेंगे। इसके बाद राजनगर स्थित मुरादनगर विधायक अजितपाल त्यागी के आवास पर पहुंचेंगे। उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन के परियोजना प्रबंधक जेके शर्मा ने बताया कि दूधेश्वरनाथ मंदिर में मल्टीपरपज हाल, मुख्य प्रवेश द्वार बनाने और लाइटिंग का लोकार्पण पर्यटन मंत्री करेंगे।

मोदीनगर स्थित सीकरी महामाया मंदिर में इंटरलाकिंग टाइल्स लगाने का कार्य, शौचालय बनाने के कार्य और मंदिर के सुंदरीकरण का कार्य का लोकार्पण करेंगे। मुरादनगर के कुन्हैड़ा में स्थित भगवान परशुराम मंदिर में इटरलाकिंग टाइल्स लगाने, मल्टीपरपज हाल बनाने और शौचालय बनाने के कार्य का लोकार्पण किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद के खोड़ा में पेयजल लाइन पर नगर पालिका और सिंचाई विभाग में टकराव, काम रुका फिर शुरू