विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद के खोड़ा में पेयजल लाइन पर नगर पालिका और सिंचाई विभाग में टकराव, काम रुका फिर शुरू

Published: Thu, 12 Mar 2026 04:08 AM (IST)

गाजियाबाद के खोड़ा में पेयजल लाइन बिछाने को लेकर नगर पालिका परिषद और सिंचाई विभाग के बीच विवाद हो गया। ...और पढ़ें

खोड़ा में पेयजल लाइन डालने को लेकर नगर पालिका परिषद और सिंचाई विभाग आमने-सामने आ गया।

खोड़ा में पेयजल लाइन डालने को लेकर नगर पालिका परिषद और सिंचाई विभाग आमने-सामने आ गया।

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। खोड़ा में पेयजल लाइन डालने को लेकर बुधवार को नगर पालिका परिषद और सिंचाई विभाग आमने-सामने आ गया। सिंचाई विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अपनी जमीन बताकर पुलिस बुला ली। मौके पर पहुंची टीम द्वारा कहा गया कि जमीन सिंचाई विभाग की है।

कार्य शुरू करने से पहले सिंचाई विभाग से स्वीकृति नहीं ली गई है। पुलिस के सामने सिंचाई विभाग की टीम और नगर पालिका परिषद के ठेकेदार के बीच कहासुनी होने लगी। इस दौरान पुलिस ने कार्य रुकवा दिया। इसके बाद मौके पर नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष के पति व पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा पहुंचे।

उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग की जमीन है तो वो दस्तावेज दिखाएं। इस दौरान नगर पालिका परिषद के अधिकारी मौके पर पहुंचे। नगर पालिका अधिकारियों और सिंचाई विभाग की टीम से बातचीत के बाद कार्य शुरू कर दिया गया है। इस बारे में नगर पालिका परिषद के कार्यवाहक अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि नगर पालिका परिषद की जमीन पर ही पेयजल लाइन डाली जा रही है। मौके पर पहुंचकर जमीन के दस्तावेज दिखा दिए गए हैं। पाइपलाइन डालने का कार्य चल रहा है।

यह भी पढ़ें- साहिबाबाद डिपो से माह के अंत तक चलेंगी 27 ई-बसें, लाखों यात्रियों को मिलेगी सुविधा