Move to Jagran APP

कमल संदेश बाइक रैली आज, तीस हजार कार्यकर्ता होंगे शामिल

: केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए भाजपा द्वारा आज शहर में कमल संदेश यात्रा बाइक रैली निकाली जाएगी। इसको लेकर पार्टी ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। यह रैली कविनगर रामलीला मैदान से शुरू होकर शहर में घूमते हुए घंटाघर रामलीला मैदान में समाप्त होगी। रैली में पार्टी ने 15हजार से अधिक मोटरसाइकिल व 30 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं को जुटाने का लक्ष्य रखा है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Nov 2018 08:00 PM (IST)Updated: Fri, 16 Nov 2018 09:32 PM (IST)
कमल संदेश बाइक रैली आज, तीस हजार कार्यकर्ता होंगे शामिल
कमल संदेश बाइक रैली आज, तीस हजार कार्यकर्ता होंगे शामिल

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए भाजपा द्वारा शनिवार को शहर में कमल संदेश यात्रा बाइक रैली निकाली जाएगी। इसे लेकर पार्टी ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। यह रैली कविनगर रामलीला मैदान से शुरू होकर शहर में घूमते हुए घंटाघर रामलीला मैदान में समाप्त होगी। रैली में पार्टी ने 15हजार से अधिक मोटरसाइकिल व 30 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं को जुटाने का लक्ष्य रखा है।

loksabha election banner

शुक्रवार को भाजपा के महानगर अध्यक्ष मान¨सह गोस्वामी ने एक प्रेसवार्ता में बताया कि गाजियाबाद लोकसभा की पांचों विधानसभाओं के कार्यकर्ता रामलीला मैदान कविनगर में एकत्रित होंगे। इसमें करीब 10 हजार कार्यकर्ता मोटरसाइकिलों से पहुंचेंगे। सभी कार्यकर्ताओं से यातायात नियमों का पालन करने का आग्रह किया गया है। इस रैली में केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री एवं सांसद जनरल वीके ¨सह, राज्यमंत्री अतुल गर्ग, महापौर आशा शर्मा, विधायक सुनील शर्मा, अजीत पाल त्यागी, नंदकिशोर गुर्जर, मंजू शिवाच व भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। लोकसभा संयोजक अशोक गोयल ने बताया कि पार्टी कमल संदेश बाइक रैली के माध्यम से युवाओं व नागरिकों तक मोदी व योगी सरकार की योजनाओं को पहुंचाएगी। उन्होंने बताया कि रैली को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। रैली रामलीला मैदान कविनगर से प्रारंभ होकर शास्त्री नगर चौक होते हुए हापुड चुंगी, कलेक्ट्रेट, पुराना बस अड्डा फ्लाईओवर से होते हुए हापुड़ मोड़, दिल्ली गेट होकर घंटाघर रामलीला मैदान में संपन्न होगी। प्रेसवार्ता में जगदीश साधना, पवन गोयल, संजीव गुप्ता, प्रदीप चौधरी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.