यह है देश की जीत, देश के लिए काम करेंगे : वीके सिंह
केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री और गाजियाबाद से भाजपा के प्रत्याशी वीके सिंह ने अपनी जीत को देश की जनता की जीत बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें और देश को जो जनादेश मिला है उसके सापेक्ष ही पूरी मेहनत से काम करेंगे और देश को आगे लेकर जाएंगे। वीके सिंह ने कहा कि बीते पांच साल में केंद्र सरकार ने जो काम किए हैं उन पर जनता को पूरा भरोसा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जनता को पूरा भरोसा है।
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद: केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री और गाजियाबाद से भाजपा के प्रत्याशी वीके सिंह ने अपनी जीत को देश की जनता की जीत बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें और देश को जो जनादेश मिला है, उसके सापेक्ष ही पूरी मेहनत से काम करेंगे और देश को आगे लेकर जाएंगे।
वीके सिंह ने कहा कि बीते पांच साल में मोदी सरकार ने जो काम किए हैं उन पर जनता को पूरा भरोसा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जनता को पूरा भरोसा है। यही कारण है की जनता की आवाज बने एग्जिट पोल ने 3 दिन पहले ही देश में एनडीए सरकार आने की उम्मीद जता दी थी। आज के परिणामों ने एग्जिट पोल पर ही मुहर लगा दी है। उन्होंने गठबंधन पर भी निशाना साधते हुए कहा कि गठबंधन सिर्फ स्वार्थ का बंधन था। यह कितने दिन चलेगा इसका सभी को पता है। उन्होंने कहा कि अब पूरे क्षेत्र के लोगों को गंगाजल दिलाना, बिजली की केबल अंडरग्राउंड करवाना, जाम से निजात उनकी प्राथमिकता रहेगी।
---------- कार्यकर्ताओं और वोटरों का दिल से धन्यवाद: सुरेश बंसल
जनता ने जो प्यार दिया उसका दिल से धन्यवाद करता हूं। जनता जनार्दन सर्वोपरि है। भविष्य में भी जनता के लिए काम करता रहूंगा।
- सुरेश बंसल, गठबंधन प्रत्याशी
--------------
जनादेश स्वीकार है: डॉली शर्मा
जनता ने जो फैसला दिया है वह सर्वोपरि है। समाज के लिए काम करती रही हूं वह आगे भी जारी रहेगा। सभी कार्यकर्ताओं का साथ देने और वोटरों का वोट देने के लिए धन्यवाद।
- डॉली शर्मा
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप