रक्षा मंत्रालय के रिटायर्ड अधिकारी के घर दिनदहाड़े लाखों की चोरी
रक्षा मंत्रालय के रिटायर्ड अधिकारी के घर दिनदहाड़े लाखों की चोरी को अंजाम दिया गया। घटना नौ दिसंबर को कविनगर थानाक्षेत्र की है। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
जासं, गाजियाबाद: रक्षा मंत्रालय के रिटायर्ड अधिकारी के घर दिनदहाड़े लाखों की चोरी को अंजाम दिया गया। घटना नौ दिसंबर को कविनगर थानाक्षेत्र की है। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
स्वर्णजयंतीपुरम के बी ब्लॉक में रहने वाले 81 वर्षीय जगदीश कुमार बोहरा रक्षा मंत्रालय में क्लास-1 अधिकारी थे। दोनों बेटियों की शादी के बाद वह पत्नी इंदिरा बोहरा के साथ यहां रहते हैं। पत्नी को बुखार के कारण नौ दिसंबर की सुबह साढ़े 10 बजे घर से यशोदा अस्पताल के लिए निकले थे। इसलिए उन्होंने मेड को भी आने से मना कर दिया था। अस्पताल में ब्लड टेस्ट आदि के बाद वह साढ़े 12 बजे घर लौटे तो मुख्य द्वार का ताला टूटा मिला। अंदर अलमारी में रखे 3.28 लाख रुपये, करीब एक लाख रुपये के गहने और एलईडी टीवी गायब था। एसएचओ मोहम्मद असलम ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। घर के आसपास सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।