सीबीएसई की जर्जर बिल्डिंग गिराने का काम शुरू
जागरण संवाददाता साहिबाबाद ब्रिज विहार में लोगों के लिए खतरा बनी सीबीएसई की जर्जर बिल्डिंग
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद: ब्रिज विहार में लोगों के लिए खतरा बनी सीबीएसई की जर्जर बिल्डिंग को गिराने का काम शुरू करवा दिया गया है। जिससे की किसी हादसे को होने से रोका जा सके।
ब्रिज विहार स्थित सीबीएसई की बिल्डिंग में पहले कर्मचारियों का परिवार रहता था, लेकिन बिल्डिंग जर्जर होने पर हादसे की आशंका के कारण कर्मचारी दूसरी जगह जाकर रहने लगे। जर्जर बिल्डिंग के गिरने का लोगों को डर सता रहा था। गत 27 जून को भी बिल्डिंग का एक हिस्सा अचानक सड़क की ओर गिर गया था, गनीमत रही कि उस वक्त कोई व्यक्ति चपेट में नहीं आया। स्थानीय लोगों द्वारा हादसे की आशंका जताए जाने पर भाजपा के महानगर कार्यकारिणी सदस्य विरेंद्र सिंह और सह मीडिया संयोजक अशोक पांडेय ने भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा को सूचित कर बिल्डिंग को गिराए जाने की मांग की थी, जिससे की हादसे को होने से रोका जा सके। महानगर अध्यक्ष ने सांसद वीके सिंह को जानकारी दी, जिसके बाद जीडीए के अधिकारी जर्जर बिल्डिग का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। सीबीएसई के अधिकारियों से बात कर जल्द ही बिल्डिंग को गिराने का आश्वासन दिया गया था। शुक्रवार से बिल्डिंग को गिराने का काम शुरू करवा दिया गया है, जिस कारण स्थानीय लोग खुश हैं। उन्होंने सांसद वीके सिंह, भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, वीरेंद्र सिंह, अशोक पांडेय को समस्या को गंभीरता से लेने के लिए धन्यवाद कहा।