Move to Jagran APP

कद-काठी बता रही थी अर्जुन का है शव

अवनीश मिश्र साहिबाबाद डीएनए रिपोर्ट से पता चलेगा कि नाले में मिला अज्ञात शव अर्जुन का था या किसी अन्य युवक का। उसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी मगर लक्ष्मण उसे भाई अर्जुन का ही शव मान रहे हैं। उन्होंने गांव में अर्जुन के प्रतीकात्मक शव का अंतिम संस्कार कर क्रिया-कर्म भी कर दिया है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 07 Aug 2021 08:59 PM (IST)Updated: Sat, 07 Aug 2021 08:59 PM (IST)
कद-काठी बता रही थी अर्जुन का है शव

अवनीश मिश्र, साहिबाबाद : डीएनए रिपोर्ट से पता चलेगा कि नाले में मिला अज्ञात शव अर्जुन का था या किसी अन्य युवक का। उसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी, मगर लक्ष्मण उसे भाई अर्जुन का ही शव मान रहे हैं। उन्होंने गांव में अर्जुन के प्रतीकात्मक शव का अंतिम संस्कार कर क्रिया-कर्म भी कर दिया है। लक्ष्मण ने बताया कि शव अर्जुन का ही था। उन्होंने कद-काठी देखकर शिनाख्त की थी। पुलिस उनकी बातों को नहीं मान रही थी। आशा की बात मानकर शव का लावारिस में अंतिम संस्कार कर दिया था। अर्जुन के बच्चों ने गांव पहुंचने पर बताया कि शव के गले में मिली चेन उनके पिता की ही थी। इस पर उन्हें पूरा विश्वास हो गया कि शव अर्जुन का ही था। इसी के चलते उन्होंने मई में अर्जुन का क्रिया-कर्म कर दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस अगर उनकी बात मान जाती तो उनके भाई के शव का लावारिस के रूप में अंतिम संस्कार नहीं होता। खाने में बेहोशी की दवा मिलाने का आरोप : लक्ष्मण यादव ने बताया कि अर्जुन के बेटे सागर और बेटी नेहा ने पूरे प्रकरण की जानकारी दी है। आरोप लगाया है कि मां ने खाने में बेहोशी की दवा मिलाकर अर्जुन को खिलाया था। वह बेहोश हो गए तो चुन्नी से गला दबाकर उनकी हत्या कर दी थी। शव को बेड में डाल दिया था। बाद में बब्लू खां की मदद से उनके हाथ-पैर बांध कर नाले में फेंक फेंक दिया था। 20 फरवरी को सीसीटीवी कैमरे में दिखे थे : लक्ष्मण ने बताया कि उन्होंने अर्जुन के घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी थी। 20 फरवरी की रात नौ बजकर सात मिनट पर अर्जुन की फुटेज एक कैमरे में दिखी थी। वह घर जा रहे थे। उसके बाद अर्जुन की कोई फुटेज नहीं मिली। उन्होंने बताया कि 21 फरवरी की रात 3:30 बजे दो व्यक्ति एक व्यक्ति को सहारा देते हुए ले जाते दिखे हैं। उन्होंने आशंका जताई है कि वह दोनों बब्लू खां और रजनीश यादव थे। अर्जुन के शव को नाले में फेंकने के लिए ले जा रहे थे। पुलिस इसकी सही से जांच करे तो सच्चाई सामने आ जाएगी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.