Move to Jagran APP

बारिश से जगह-जगह जलभराव, परेशानी

ट्रांस ¨हडन में शुक्रवार सुबह हुई बारिश से जगह - जगह जलभराव हो गया। इससे नगर निगम की नाले और नालियों की सफाई - व्यवस्था की पोल खुल गई। प्रमुख और आंतरिक सड़कों पर हुए जलभराव से लोगों को बहुत दिक्कत हुई। हालांकि गर्मी से लोगों को थोड़ा - बहुत राहत महसूस हुई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Jul 2018 09:28 PM (IST)Updated: Fri, 20 Jul 2018 09:28 PM (IST)
बारिश से जगह-जगह जलभराव, परेशानी
बारिश से जगह-जगह जलभराव, परेशानी

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : ट्रांस ¨हडन में शुक्रवार सुबह हुई बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया। इससे नगर निगम की नाले और नालियों की सफाई-व्यवस्था की पोल खुल गई। प्रमुख और आंतरिक सड़कों पर हुए जलभराव से लोगों को बहुत दिक्कत हुई। हालांकि गर्मी से लोगों को थोड़ा-बहुत राहत महसूस हुई। जीटी रोड समेत कई सड़कों पर लोगों को मामूली जाम से भी जूझना पड़ा। कार्यालय जाने के समय हुई बारिश : ट्रांस ¨हडन में शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे बारिश शुरू हुई। पूर्वाह्न करीब 11 बजे तक बारिश हुई। इस समय ज्यादातर लोगों के कार्यालय जाना होता है। कार्यालय जाने के समय बारिश होने से लोगों को काफी दिक्कत हुई। रास्ते में परेशान हुए लोग : बारिश के दौरान भी तमाम दो पहिया वाहन चालक रेनकोट पहनकर अपने गंतव्य की ओर जाते दिखे। चार पहिया वाहन भी सड़कों पर पानी भरा होने के चलते रेंगते दिखे। बारिश व जलभराव से राहगीरों को दिक्कत हुई। जलभराव की वजह से सड़कों के गड्ढे नहीं दिखे। इससे छोटी - छोटी दुर्घटनाएं हुईं। सौर ऊर्जा मार्ग पर लबालब पानी भर जाने से राहगीरों को सबसे ज्यादा दिक्कत हुई। इस दौरान चार पहिया वाहनों के पहिए से उड़ीं पानी की बौछारें दो पहिया वाहन चालकों पर पड़ी। इससे गाली-गलौज व मारपीट की भी स्थिति बनी। डॉ. राम मनोहर लोहिया पार्क, राजेंद्र नगर के सामने चार पहिया वाहन चालक और दो पहिया वाहन चालक इसी बात को लेकर भिड़ गए। अन्य राहगीरों ने दोनों को समझा-बुझा कर मामला शांत कराया। यहां शाम तक सड़क पर पानी भरा रहा।

loksabha election banner

------

आंतरिक गलियों में फैला कीचड़ : बारिश की वजह से वसुंधरा, वैशाली, इंदिरापुरम, कौशांबी, सूर्य नगर, बृज विहार, शालीमार गार्डन, राजेंद्र नगर, न्यू ¨हडन विहार आदि जगहों की गलियों में जलभराव हो गया। दोपहर बाद पानी सूखा, तो गलियों में कीचड़ फैल गई। सबसे ज्यादा दिक्कत वैशाली सेक्टर - तीन में हुई। यहां करीब छह माह पहले सीवर लाइन डालने के लिए खोदी गई सड़क की मरम्मत न होने से स्थिति एकदम बदतर हो गई। लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी हो रही है। वसुंधरा सेक्टर - 13 में मुख्य बाजार में जलभराव की समस्या हो गई है। वहीं, वैशाली की मुख्य सड़क पर पेड़ टूट कर गिर गया, इससे भी लोगों को काफी परेशानी हुई। इस दौरान लोगों को मामूली जाम से जूझना पड़ा।

-------

इन जगहों पर हुआ ज्यादा जलभराव :

- सौर ऊर्जा मार्ग, साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र - चार।

- साहिबाबाद रेलवे अंडरपास।

- वैशाली सेक्टर - एक, दो, तीन व चार मार्केट।

- वसुंधरा सेक्टर - एक, दो, 13, 15।

- सूर्य नगर, बृज विहार।

- वैभव खंड, शक्ति खंड, ज्ञान खंड।

- डॉ. राम मनोहर लोहिया पार्क, राजेंद्र नगर के सामने की मुख्य सड़क।

- शालीमार गार्डन, अर्थला, संजय कॉलोनी, पसौंडा, गरिमा गार्डन, शहीद नगर, पप्पू कॉलोनी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.