फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला गिरफ्तार
संवाद सहयोगी मोदीनगर फेसबुक पर समुदाय विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले आरोपि
By JagranEdited By: Published: Tue, 30 Jun 2020 07:53 PM (IST)Updated: Tue, 30 Jun 2020 07:53 PM (IST)
संवाद सहयोगी, मोदीनगर :
फेसबुक पर समुदाय विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले आरोपित को भोजपुर पुलिस ने मंगलवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। पोस्ट को शेयर करने वाले अन्य दो आरोपितों की पुलिस तलाश कर रही है। भोजपुर थाना प्रभारी धर्मेद्र सिंह ने बताया कि पोस्ट करने वाले व्यक्ति की फेसबुक आइडी से उसकी लोकेशन को ट्रेस किया गया। जिसके बाद मंगलवार को उसके घर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित गांव कलछीना निवासी ताहिर तोमर है।
इसके अलावा दो अन्य लोगों ने भी पोस्ट को शेयर किया था। जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। उन दोनों की भी तलाश चल रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें