Move to Jagran APP

बुलंदशहर की घटना शर्मनाक : राम नाईक

बुलंदशहर जैसी घटना प्रदेश के लिए शर्मनाक : राम नाईकबुलंदशहर जैसी घटना प्रदेश के लिए शर्मनाक : राम नाईकबुलंदशहर जैसी घटना प्रदेश के लिए शर्मनाक : राम नाईकबुलंदशहर जैसी घटना प्रदेश के लिए शर्मनाक : राम नाईकबुलंदशहर जैसी घटना प्रदेश के लिए शर्मनाक : राम नाईकबुलंदशहर जैसी घटना प्रदेश के लिए शर्मनाक : राम नाईकबुलंदशहर जैसी घटना प्रदेश के लिए शर्मनाक : राम नाईकबुलंदशहर जैसी घटना प्रदेश के लिए शर्मनाक : राम नाईकबुलंदशहर जैसी घटना प्रदेश के लिए शर्मनाक : राम नाईकबुलंदशहर जैसी घटना प्रदेश के लिए शर्मनाक : राम नाईकबुलंदशहर जैसी घटना प्रदेश के लिए शर्मनाक : राम नाईक

By JagranEdited By: Published: Thu, 13 Dec 2018 08:56 PM (IST)Updated: Thu, 13 Dec 2018 08:56 PM (IST)
बुलंदशहर की घटना शर्मनाक : राम नाईक
बुलंदशहर की घटना शर्मनाक : राम नाईक

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद (गाजियाबाद): उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि बुलंदशहर में हुई घटना और पुलिस अधिकारी की हत्या उत्तर प्रदेश, मानसिकता व समाज की दृष्टि से शर्मनाक है। कानून व्यवस्था पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में संगठित अपराध में कमी आई है लेकिन लूट,डकैती व महिलाओं से संबंधित अपराधों में और ख्याल रखने व काफी सुधार करने की आवश्यकता है।

loksabha election banner

राम नाईक बृहस्पतिवार को कोयल एंक्लेव भोपुरा साहिबाबाद में सेवा भारती गोपाल धाम की नींव रखने पहुंचे। हाल ही में आए पांच राज्यों के चुनाव परिणाम पर उन्होंने कोई राजनीतिक टिप्पणी करने से इंकार किया। नाईक ने कहा की गोपाल धाम जैसे शिक्षा के केंद्र खुलने से विशेष बच्चों को सफलता का शिखर मिलने की उम्मीद है। जब आतंकवाद के शिकार बच्चे और देश के अलग-अलग राज्यों के गरीब, असहाय बच्चे यहां पढ़ेंगे तो उनमें नैतिक शिक्षा व मूल्यों का पाठ पढ़ाना देशहित में होगा। उन्होंने मंच से राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ व सेवा भारती के प्रयासों की भी सराहना की। कहा कि अकसर सरकारी काम समय पर पूरे नहीं होते हैं जिससे उनके खर्चे बढ़ जाते हैं लेकिन उन्हें उम्मीद है कि यहां ऐसा नहीं होगा। उन्होंने तमाम दानदाताओं व सहयोगियों से आगे भी मदद की अपील करते हुए उनकी तारीफ की। इससे पूर्व उन्होंने मंत्रों उच्चारण के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम में भाग लिया। गौ पूजन भी किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.