सफाई कार्यो का किया औचक निरीक्षण
जासं गाजियाबाद शहर में गांधी जयंती से पहले साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर हो इसके लिए सफाइ
जासं, गाजियाबाद : शहर में गांधी जयंती से पहले साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर हो, इसके लिए सफाई कर्मचारियों को तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने शनिवार को सफाई व्यवस्था से जुड़े कार्यो का औचक निरीक्षण किया। वह कविनगर जोन से लेकर ट्रांस हिडन स्थित वसुंधरा जोन में भी गए। सभी जगह सफाई कर्मचारी कार्य करते हुए नजर आए। नगर आयुक्त ने गांधी जयंती से पहले सड़कों से गंदगी हटाने के लिए निर्देश दिए हैं। वसुंधरा जोन में वह बृज विहार के पास नाले की सफाई का कार्य देखने के लिए भी पहुंचे। सौर ऊर्जा मार्ग का भी निरीक्षण किया। नगर आयुक्त ने बताया कि गांधी जयंती तक शहर की सड़कें पूरी तरह गंदगी से मुक्त हों, इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। शनिवार को औचक निरीक्षण के दौरान सफाई कर्मचारी जगह-जगह कार्य करते हुए नजर आए।