नगर निगम के साथ मिलकर जरूरतमंद तक मदद पहुंचा रही टीम-100
जासं गाजियाबाद कोरोना के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में
जासं, गाजियाबाद: कोरोना के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए नगर निगम द्वारा टीम -100 की सहायता से कार्य किया जा रहा है। जिससे कि संक्रमण की फैलने से रोका जा सके।
स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 के वक्त नगर निगम द्वारा शहर के 100 वार्ड से समाजसेवा करने वाले एक-एक व्यक्ति को जोड़कर टीम-100 बनाई गई थी। इस टीम ने नगर निगम को क्षेत्र में छोटी-छोटी समस्याओं की जानकारी दी। जिनका समाधान कराया गया। अब टीम-100 द्वारा शहर में जहां पर संक्रमण की चपेट में आए मरीजों के बारे में जानकारी हो रही है। वहां पर सैनिटाइजेशन कराने के लिए नगर निगम के अधिकारियों को सूचना दी जाती है। इसके लिए वाट्सएप पर ग्रुप बनाया गया है। यहां पर आने वाली सूचनाओं को गंभीरता से लेकर वहां पर नगर निगम द्वारा सैनिटाइजेशन करवाया जाता है, जिससे की कम से कम लोग संक्रमण की चपेट में आएं।
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को दी जा रही सूचना: टीम-100 द्वारा मरीजों को उपचार में हो रही परेशानी, इंजेक्शन न मिलने की जानकारी भी नगर निगम के अधिकारियों को दी जाती है। इन जानकारियों को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से साझा कर जरूरतमंदों की मदद का प्रयास किया जा रहा है। बयान
टीम-100 की मदद से मिल रही सूचनाओं के बाद जरूरतमंद की मदद के लिए प्रयास किया जा रहा है। क्षेत्र में सभी जगह सैनिटाइजेशन हो, यह सुनिश्चित किया जा रहा है।
- महेंद्र सिंह तंवर, नगर आयुक्त।