विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आहार नाल की सर्जरी कर बचाई दो लोगों की जान

By JagranEdited By:
Published: Fri, 24 Sep 2021 08:48 PM (IST)

फोटो 24 एसबीडी 4 संवाद सहयोगी साहिबाबाद पारिवारिक समारोह में ज्यादा भोजन करने और ल

आहार नाल की सर्जरी कर बचाई दो लोगों की जान
आहार नाल की सर्जरी कर बचाई दो लोगों की जान

फोटो 24 एसबीडी 4

संवाद सहयोगी, साहिबाबाद : पारिवारिक समारोह में ज्यादा भोजन करने और लगातार उल्टी करने से दो लोगों की आहार नाल क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों को उपचार के लिए वैशाली स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने मरीजों की दुर्लभ सर्जरी कर जान बचा ली। मरीजों के स्वजन ने चिकित्सकों का आभार प्रकट किया है।

मैक्स अस्पताल के प्रमुख चिकित्सक डा. शरद जोशी ने बताया कि 61 वर्षीय अशोक कुमार और 53 वर्षीय संजय निगम ने पारिवारिक समारोह में भोजन कर लिया था। उसके बाद लगातार उल्टी, सीने व पीठ में दर्द होने पर स्वजन ने दोनों को निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया था। हालत में सुधार न होने पर दोनों को मैक्स अस्पताल लाया गया। जांच में पता चला कि लगातार उल्टियां होने से भोजन की नली में जख्म होने से क्षतिग्रस्त हो गई थी। बीमारी की पुष्टि होने पर चिकित्सकों की टीम ने भोजन की नली सही करने के लिए लंबी सर्जरी की। उन्होंने बताया कि भोजन नली में जख्म होना दुर्लभ बीमारी है। यह बीमारी 10 लाख मामलों में महज तीन मरीजों में पाई जाती है। डा. शरद जोशी, डा. रोमन दत्ता की टीम के अथक प्रयास से दोनों मरीजों की जान बच गई। थोरैसिक एंड रोबोटिक सर्जरी के निदेशक और विभागाध्यक्ष डा. प्रमोज जिदल ने लोगों से जंक फूड के सेवन, अल्कोहल का अधिक सेवन, चाय व काफी के अधिक सेवन से बचने और स्वस्थ जीवनशैली के साथ पौष्टिक भोजन के करने की बात कही है। वहीं दोनों मरीज चिकित्सकों की देख रेख में स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।