सपाइयों ने जेटली को दी श्रद्धांजलि
आरडीसी स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में दिवंगत अरुण जेटली को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। पूर्व महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी ने कहा कि अरुण जेटली का दुनिया को अलविदा कहना देश की राजनीति के लिए बड़ा आघात है। पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मुन्नी के नेतृत्व में मंडल कमीशन के सूत्रधार बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री बिदेश्वरी प्रसाद मंडल की 101 वी जयंती पर उन्हें याद किया गया। इस मौके पर राहुल चौधरी ने कहा कि मंडल कमीशन बीपी मंडल के नाम से जाना जाता है। उसमें मोरारजी देसाई की सरकार ने उन्हें बैकवर्ड क्लास कमीशन का अध्यक्ष नियुक्त किया था। मंडल आयोग का गठन जनता पार्टी की सरकार ने किया था। इसकी रिपोर्ट 19
जासं, गाजियाबाद : आरडीसी स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में दिवंगत अरुण जेटली को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। पूर्व महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी ने कहा कि अरुण जेटली का दुनिया को अलविदा कहना देश की राजनीति के लिए बड़ा आघात है। इस मौके पर मौजूद राष्ट्रीय सचिव रमेश प्रजापति, पूर्व जिला महासचिव मुकीम चौधरी, केएल जाटव, इकबाल अजीज सैफी, गजेंद्र मलिक, उम्मेद पहलवान, राज देवी चौधरी, शशि, जीतू शर्मा, पुष्पेंद्र चौधरी, मनोज पंडित, अजय कुमार, मनमोहन गामा, जब्बार मालिक,आबिद अखलाक सौफी आदि उपस्थित थे। साथ ही पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मुन्नी के नेतृत्व में मंडल कमीशन के सूत्रधार बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री बिदेश्वरी प्रसाद मंडल की 101 वी जयंती पर उन्हें याद किया गया।