विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी बॉर्डर पर बैरिकेंडिंग तोड़ आगे बढ़े सपा कार्यकर्ता, पुलिस ने रैली में जाने से रोका; तीखी नोकझोंक

Published: Sun, 01 Nov 2026 12:37 PM (IST)Updated: Sun, 01 Nov 2026 01:25 PM (IST)

सपा कार्यकर्ताओं को दिल्ली में 'INDIA' गठबंधन की महारैली में शामिल होने से यूपी बॉर्डर पर रोका गया। पुलिस द्वारा ...और पढ़ें

HighLights

  1. सपा कार्यकर्ता 'INDIA' रैली में शामिल होने जा रहे थे।

  2. पुलिस ने यूपी बॉर्डर पर कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोका।

  3. कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर सरकार पर आरोप लगाए।

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद (गाजियाबाद)। राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में आज 'INDIA' गठबंधन की महारैली होने जा रही है। इस रैली में शामिल होने जा रहे सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने यूपी बॉर्डर पर रोक लिया। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने वहीं बैठकर प्रदर्शन किया।

इसके बाद सपा नेता बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने लगे। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई।

नारेबाजी कर रहे सपा कार्यकर्ता

पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोक दिया। इसके बाद नाराज सपा कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पार कर आगे बढ़ने की कोशिश करते नजर आए। कुछ कार्यकर्ता सड़क पर ही बैठ गए और नारेबाजी शुरू कर दी।

दरअसल, समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का कहना है कि उन्हें रामलीला मैदान में आयोजित महारैली में शामिल होने की अनुमति है, इसके बावजूद पुलिस उन्हें बॉर्डर पर रोक रही है।

सरकार पर साधा निधाना

वहीं, मौके पर विरोध-प्रदर्शन के बीच गाजियाबाद के सपा महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने 'वोट चोरी' के मुद्दे को उठाते हुए आरोप लगाया कि सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है और शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए जा रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस के जरिए रोका जा रहा है।

वीरेंद्र यादव ने सवाल उठाया कि जब रामलीला मैदान जाने की अनुमति है, तो फिर कार्यकर्ताओं को बॉर्डर पर रोकने की वजह क्या है? फिलहाल, यूपी बॉर्डर पर पुलिस की बैरिकेडिंग और सपा कार्यकर्ताओं के विरोध के चलते माहौल गरमाता नजर आ रहा है।

यह भी पढ़ें- INDIA Bloc Rally Live: 'सत्ता में बैठे लोगों को आज सच दिखाएंगे', इकरा हसन का BJP पर हमला; रामलीला मैदान में जुटने लगी भीड़

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।