Move to Jagran APP

बहन व जीजा पर लगाया दो लाख के गहने हड़पने का आरोप

संवाद सहयोगी मुरादनगरथाना क्षेत्र की मलिकनगर कालोनी निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बहन व जीजा पर

By JagranEdited By: Published: Wed, 07 Oct 2020 06:58 PM (IST)Updated: Wed, 07 Oct 2020 06:58 PM (IST)
बहन व जीजा पर लगाया दो लाख के गहने हड़पने का आरोप

संवाद सहयोगी, मुरादनगर:

loksabha election banner

थाना क्षेत्र की मलिकनगर कालोनी निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बहन व जीजा पर दो लाख रुपये के गहने हड़पने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नगर की मलिकनगर कालोनी में एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ रहते हैं। व्यक्ति रेडीमेड कपड़ों का व्यापार करते हैं। व्यक्ति के अनुसार एक माह पूर्व उनकी बहन मिलने को उनके घर आई थीं। बहन ने बताया कि उसकी ससुराल में होने वाले एक समारोह में पहनने के लिए उसे गहनों की जरूरत है, इसलिए उसे भाभी के गहने उधार चाहिए। अपनी बहन की जरूरत को देखते हुए व्यक्ति ने बहन को पत्नी के  गहने दे दिए। व्यक्ति का आरोप है कि अब उसकी बहन व जीजा गहने लौटने में आनाकानी कर रहे हैं। कुछ दिन पूर्व गहनों के मुद्दे पर दोनों पक्ष के बीच जमकर कहासुनी हुई। पीड़ित ने अपनी बहन व जीजा पर गहने हड़पने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.