Move to Jagran APP

भाजयुमो मंडल अध्यक्ष और प्रॉपर्टी कारोबारी लूट के आरोप में गिरफ्तार

एक अजब-गजब मामले में भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष और प्रॉपर्टी कारोबारी को शनिवार आधी रात सिहानी गेट थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों पर एक-दूसरे से लूट का आरोप है। रात लूट की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने लाई थी। यहां एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी जिस पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने दोनों को हवालात में बंद कर दिया। सूत्रों की माने तो मामला आपसी झगड़े का था। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Sep 2019 07:14 PM (IST)Updated: Sun, 22 Sep 2019 07:14 PM (IST)
भाजयुमो मंडल अध्यक्ष और प्रॉपर्टी कारोबारी लूट के आरोप में गिरफ्तार
भाजयुमो मंडल अध्यक्ष और प्रॉपर्टी कारोबारी लूट के आरोप में गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद: भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष और प्रॉपर्टी कारोबारी को शनिवार आधी रात सिहानी गेट थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों पर एक-दूसरे से लूट का आरोप है। रात लूट की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने लाई थी। यहां एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। इस पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने दोनों को हवालात में बंद कर दिया। सूत्रों की मानें तो मामला आपसी झगड़े का था। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

loksabha election banner

सिहानी गेट एसएचओ उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों की पहचान गढ़ी रोड निवासी मोहित चौधरी और नूरनगर निवासी उदयवीर सिंह त्यागी के रूप में हुई है। मोहित चौधरी भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा में मुरादनगर देहात मंडल का अध्यक्ष है। इसकी पुष्टि भाजयुमो के महानगर अध्यक्ष गौरव चोपड़ा ने की। पुलिस के मुताबिक शनिवार रात साढ़े आठ बजे उदयवीर ने लूट की सूचना 100 नंबर पर दी है। इसके बाद मोहित की ओर से भी कॉल की गई। पुलिस शर्मा मार्केट में घटनास्थल पर पहुंची तो दोनों में विवाद हो रहा था। सूत्रों की मानें तो रात में जाम लगा हुआ था। उदयवीर की गाड़ी आगे थी और पीछे से मोहित अपनी स्कॉर्पियो का हूटर बजा रहा था। उदयवीर साथियों संग उतरा और फिर दोनों में विवाद हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों में मारपीट और गाली-गलौज भी हुई।

दोनों पीड़ित, दोनों आरोपित

पुलिस दोनों पक्षों को थाने लाई, जहां देर रात तक पंचायत होती रही, लेकिन तहरीर नहीं दी गई। हंगामा होते देख एसएचओ ने चेतावनी देते हुए लिखित में शिकायत मांगी। मोहित ने अपनी शिकायत में लिखा कि गाड़ी रुकवाकर उदयवीर व अन्य ने कनपटी पर तमंचा रख उससे 40 हजार रुपये लूट लिए, जबकि उदयवीर ने आरोप लगाया कि हूटर बजा मोहित ने अपनी स्कॉर्पियो उसकी स्विफ्ट के आगे लगा दी। मोहित और आकाश समेत चार लोगों ने मारपीट कर लाइसेंसी पिस्टल, लाइसेंस और 20 हजार रुपये लूट लिए। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में मोहित ने आरोपों से इन्कार कर कहा कि उदयवीर ने खुद ही अपनी पिस्टल फेंक दी थी और उदयवीर ने भी खुद को बेगुनाह बताया। एसएचओ का कहना है कि मौके पर दोनों पक्ष विवाद करते ही मिले थे। मगर पुलिस के आते ही लूट का आरोप लगाने लगे। दोनों को थाने लाया गया था। दोनों यहां भी हंगामा कर रहे थे। तहरीर मिलते ही लूट का मुकदमा दर्ज कर मोहित और उदयवीर को एक-दूसरे से लूट के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.