विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद के सिकंदपुर गांव की सड़क एक साल से बदहाल, शिकायतों के बाद भी नहीं हुई सुनवाई

Published: Mon, 26 Oct 2026 02:04 PM (IST)

गाजियाबाद के सिकंदपुर गांव में पिछले एक साल से सड़क बदहाल है, जिससे ग्रामीण और स्कूली बच्चे परेशान हैं। आईजीआरएस ...और पढ़ें

गाजियाबाद के सिकंदपुर गांव की सड़क एक साल से बदहाल ( फोटो स्रोत : जागरण )

गाजियाबाद के सिकंदपुर गांव की सड़क एक साल से बदहाल ( फोटो स्रोत : जागरण )

HighLights

  1. सिकंदपुर गांव में एक साल से सड़क बदहाल है।

  2. स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी।

  3. मानवाधिकार आयोग के आदेश पर भी नगर निगम निष्क्रिय।

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। सिकंदपुर गांव में बदहाल सड़क से लोग परेशान हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि करीब एक साल से प्राइमरी स्कूल जाने वाली सड़क टूटी है। शिकायत के बाद भी इस समस्या का समाधान नहीं कराया गया है।

सड़क से ग्रामीणों के अलावा विद्यार्थियों का आवागमन होता है। इस दौरान परेशानी का सामना करना पड़ता है। नालियां ओवरफ्लो हो रही है। सड़क कई जगह ऊंची तो कई जगह नीची है। बीच में सड़क खोद दी गई है।

आइजीआरएस पोर्टल पर शिकायत के बाद कोई सुनवाई नहीं हुई। नगर निगम की ओर से सुनवाई न होने पर स्थानीय निवासी व सामाजिक कार्यकर्ता ने ह्यूमन राइट कमीशन में इसकी शिकायत की।

वहां से पिछले महीने नगर निगम के लिए सड़क बनवाने का आदेश किया गया है। इसके बाद भी अभी तक कुछ नहीं हुआ है। रोजाना लोग परेशानी का सामना कर रहे हैं।


करीब एक साल में आइजीआरएस पर तीन बार शिकायत की। नगर निगम से बताया गया कि सड़क बनाने का एस्टीमेट बनाया गया। काम न होने पर ह्यूमन राइट कमीशन में शिकायत की। वहां से पिछले महीने नगर निगम को सड़क बनाने के लिए आदेश जारी किया गया है।- घनश्याम लाल शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता

सड़क काफी समय से बदहाल है। ग्रामीणों के साथ ही विद्यार्थियों को आवागमन के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ता है। खासकर बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी उठानी पड़ती है। कई बार बच्चे गिरकर चोटिल भी हुए हैं।- रमेश कुमार, स्थानीय निवासी

सड़क बनाने के लिए पहले एस्टीमेट बन चुका है। मंगलवार को क्षेत्र में जाकर सड़क की स्थिति देखी जाएगी। इसके बाद अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।- विनोद सिंह, अवर अभियंता, निर्माण विभाग, नगर निगम

यह भी पढ़ें- लखनऊ के हजरतगंज चौराहे पर मल्लिकार्जुन खरगे व राहुल गांधी के विरोध में प्रदर्शन, बड़ी संख्या में एकत्र हुए भाजपा कार्यकर्ता