विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ के हजरतगंज चौराहे पर मल्लिकार्जुन खरगे व राहुल गांधी के विरोध में प्रदर्शन, बड़ी संख्या में एकत्र हुए भाजपा कार्यकर्ता

Published: Mon, 26 Oct 2026 01:55 PM (IST)

Indecent Comment By Mallikarjun Kharge: कांग्रेस आलाकमान खरगे के खिलाफ शिकायत दर्ज करा रहे हैं।

HighLights

  1. भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के विरोध के बाद सड़क पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता

  2. लखनऊ में हजरतगंज चौराहे पर राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे का विरोध

  3. भारतीय राजनीति में 'अपशब्द' का पर्याय बन चुकी कांग्रेस : योगी आदित्यनाथ

डिजिटल डेस्क, लखनऊ : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दिवंगत पिता के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अभद्र टिप्पणी के खिलाफ मौहाल में बेहद तल्खी है। खरगे की अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के विरोध जताने के बाद अब पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर उतरे हैं।

लखनऊ में भाजपा के कार्यकर्ता हजरतजंग चौराहे पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेता सांसद राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। भाजपा तो खरगे के बयान को गुंडों वाली भाषा बता रही है। इनकी मांग है कि कांग्रेस आलाकमान खरगे के खिलाफ कार्रवाई करे और लखनऊ पुलिस इस प्रकरण में केस दर्ज करे। कार्यकर्ता हजरतगंज कोतवाली में एकत्र हैं और खरगे के खिलाफ शिकायत दर्ज करा रहे हैं।
सीएम योगी आदित्यनाथ भी भड़के
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारतीय राजनीति में कांग्रेस तो 'अपशब्द' का पर्याय बन चुकी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की विश्व के सबसे लोकप्रिय राजनेता और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता के प्रति की गई अमर्यादित टिप्पणी अक्षम्य और घोर निंदनीय है। यह 145 करोड़ भारत वासियों की भावनाओं का अपमान है। भारतीय लोकतंत्र को शर्मसार करता यह कृत्य कांग्रेस की हताशा, निराशा, कुंठा और वैचारिक दिवालियापन का प्रमाण है। कांग्रेस को अविलंब अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष पर कठोर कार्रवाई करते हुए पूरे देश से क्षमा मांगनी चाहिए।