महा मृत्युंजय मंत्र से करेंगे भगवान की आराधना
संवाद सहयोगी लोनी कोरोना वायरस के चलते कांवड़ लाने में असमर्थ शिव कावड़ सेवा समिति के प
संवाद सहयोगी, लोनी : कोरोना वायरस के चलते कांवड़ लाने में असमर्थ शिव कावड़ सेवा समिति के पदाधिकारी इस वर्ष महा मृत्युंजय मंत्र का जाप कर शिव आराधना करेंगे। समिति के पदाधिकारी कई वर्षो से गंगोत्री से गंगाजल लाकर केदारनाथ जाकर जलाभिषेक करते हैं। उन्होंने लोगों से भी घरों में रहकर भगवान शिव की आराधना करने अपील की है। शिव कावड़ सेवा समिति में लोनी और पूर्वी दिल्ली के 40 से अधिक युवा जुड़े हैं। समिति के पदाधिकारी प्रत्येक वर्ष शिवरात्रि से पूर्व कांवड़ लेने जाते हैं। पदाधिकारी गंगोत्री से कांवड़ उठाकर केदारनाथ पर चढ़ाते हैं। इसके बाद समिति के पदाधिकारी अपने-अपने घरों के पास मंदिरों में शिव का जलाभिषेक करते हैं। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि कांवड़ न ला पाने पर इस वर्ष महा मृत्युंजय मंत्र का जाप करने और शिवरात्रि पर शारीरिक दूरी का ध्यान रखते हुए भंडारे करने का निर्णय लिया है। प्रशासन लोगों के हित में कार्य कर रहा है। लोगों को प्रशासन का सहयोग करना चाहिए। जिससे क्षेत्र की जनता कोरोना वायरस से बचा सके।
- विनोद शर्मा
प्रशासन ने अधिकांश मंदिरों पर पुलिस बल तैनात किया है। यदि लोग पुलिस द्वारा की गई व्यवस्था में सहयोग करेंगे तो कोरोना से बच सकेंगे। मंदिरों में भी शारीरिक दूरी का ध्यान रखें। - मोनू