विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शिव शक्ति धाम डासना

By JagranEdited By:
Published: Wed, 28 Jul 2021 10:23 PM (IST)

दिल्ली-मेरठ एनएच-9 से डासना की ओर जाने वाले रास्ते की तरफ शिव शक्ति धाम स्थित है। यहां मां देवी की ...और पढ़ें

शिव शक्ति धाम डासना
शिव शक्ति धाम डासना

शिव शक्ति धाम डासना दिल्ली-मेरठ एनएच-9 से डासना की ओर जाने वाले रास्ते की तरफ शिव शक्ति धाम स्थित है। यहां मां देवी की प्राचीन मूर्ति और शेर की प्रतिमा है। मंदिर में 108 किलोग्राम पारे से बने पारदेश्वरनाथ महादेव व 109 शिवलिग हैं। गुरुकुल भी निर्माणाधीन है। विश्व धर्म संसद के लिए विशाल सभागार का भी निर्माण किया जा रहा है। पीतांबरी देवी मंदिर भी बना हुआ है। मंदिर में पिछले करीब 15 साल से यति नरसिंहानंद सरस्वती पीठाधीश्वर हैं।

---

मंदिर का इतिहास

डासना देवी मंदिर का इतिहास काफी पुराना है। कहा जाता है कि महाभारतकाल में यहां पांडवों ने अज्ञातावास के दौरान शरण ली थी। मंदिर में स्थापित शिवलिग को पुरातत्व विभाग भी प्रमाणित कर चुका है कि यह 52 सौ साल पुराना है। शिव शक्ति धाम की ईटें और क्षतिग्रस्त संरचना मुगलकालीन इतिहास की भी गवाह हैं।

---

मंदिर की विशेषताएं

मान्यता है कि मंदिर में स्थापित शिवलिग व देवी के काली स्वरूप के दर्शन करने से मनोकामनाएं पूरी होती है। मां काली की मूर्ति कसौती के पत्थर की है। कहा जाता है कि पुरातन शिवलिग पर कभी छत नहीं टिक पाती। हमेशा दरारें आ जाती हैं। मंदिर में एक तालाब भी है। इसके बारे में मान्यता है कि इसमें नहाने से चर्म रोग ठीक हो जाते हैं।

--- वर्जन..

भगवान परशुराम द्वारा स्थापित शिवलिग की पूजा-अर्चना के लिए काफी दूरदराज से श्रद्धालु आते हैं। सावन के माह में विशेष तौर पर यहां पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है। कोरोना संक्रमण से बचाव को देखते हुए लागू दिशा-निर्देशों का पालन कराया जा रहा है।

- यदि नरसिंहानंद सरस्वती, पीठाधीश्वर, शिवशक्ति धाम, डासना

--- कोरोनाकाल के दौरान मंदिर में मास्क लगाकर सेनिटाइजेशन के बाद ही श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जा रहा है। भक्त स्वयं ही शारीरिक दूरी का पालन करते हुए मंदिर में प्रवेश करते हैं। सावन मास में भगवान शिव और शिव-शक्ति की विशेष पूजा के लिए श्रद्धालु आते हैं।

- मां चेतनानंद, महंत, शिवशक्ति धाम, डासना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।