Move to Jagran APP

शहीद भगत सिंह का मनाया जन्मदिन

संवाद सहयोगी लोनी भाजपा कार्यकर्ताओं और सामाजिक संस्था के पदाधिकारियों ने अलग-अलग स्थानों पर

By JagranEdited By: Published: Mon, 28 Sep 2020 08:09 PM (IST)Updated: Mon, 28 Sep 2020 08:09 PM (IST)
शहीद भगत सिंह का मनाया जन्मदिन

संवाद सहयोगी लोनी: भाजपा कार्यकर्ताओं और सामाजिक संस्था के पदाधिकारियों ने अलग-अलग स्थानों पर शहीद भगत सिंह का जन्मदिन मनाया। कई स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

loksabha election banner

ट्रॉनिका सिटी स्थित भगत सिंह चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सतपाल प्रधान ने कहा कि शहीद भगत सिंह ने छोटी सी उम्र में ही इंकलाब का नारा बुलंद करते हुए ब्रिटिश हुकूमत को भारत छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया था। विनोद, विपिन कसाना, कपिल शर्मा, संचिन, नीरज शर्मा, राहुल कौशिक, प्रमोद कुशवाहा आदि मौजूद रहे। हिदू रक्षा दल के पदाधिकारियों ने बंथला कार्यालय और बेहटा हाजीपुर रेलवे स्टेशन पर शहीद भगत सिंह के फोटो पर पुष्प अर्पित किए। मानव कल्याण चैरिटेबल फाउंडेशन के अध्यक्ष धमेंद्र त्यागी ने समिति के पदाधिकारियों के साथ रामेश्वर पार्क स्थित सेंट्रल पार्क में पौधारोपण कर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रवासी विकास मंच के अध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव ने संस्था के पदाधिकारियों के साथ शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संपूर्ण भारत वर्ष शहीद के बलिदान को नहीं भूल सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.