स्वरूप पार्क में नहीं दूर हुई सीवर उफनने की समस्या
स्वरूप पार्क कॉलोनी में लोगों को सीवर उफनने की समस्या से राहत नहीं मिल रही है। यहां अब भी सड़क पर सीवर बह रहा है। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि पिछले एक माह से यहां सीवर उफनने की समस्या बनी है।
जासं, साहिबाबाद : स्वरूप पार्क कॉलोनी में लोगों को सीवर उफनने की समस्या से राहत नहीं मिल रही है। यहां अब भी सड़क पर सीवर बह रहा है। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि पिछले एक माह से यहां सीवर उफनने की समस्या बनी है। नगर निगम में शिकायत की जाती है तो नाला निर्माण के कारण सीवर उफनने की समस्या बताकर जल्द समाधान का आश्वासन मिलता है। लोगों ने बताया कि मुख्य सड़क पर सीवर नाले का पानी भरा है। गंदगी फैली है। बदबू उठ रही है। मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। लोग संक्रामक बीमारियों के फैलने के खतरे से डरे हैं। वहीं जलकल के अवर अभियंता डीके सत्संगी ने बताया कि नाला निर्माण के कारण समस्या हो रही है। मशीन से पानी निकाल कर समस्या का समाधान किया जाएगा।