विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आतंकी धमकी के बीच गाजियाबाद जंक्शन की बढ़ाई सुरक्षा

By JagranEdited By:
Published: Sun, 31 Oct 2021 07:26 PM (IST)

जागरण संवाददाता गाजियाबाद हापुड़ स्टेशन मास्टर को पत्र भेजकर कई स्टेशन को उड़ाने की धमकी दी गई है। त्योहारी माहौल ...और पढ़ें

आतंकी धमकी के बीच गाजियाबाद जंक्शन की बढ़ाई सुरक्षा
आतंकी धमकी के बीच गाजियाबाद जंक्शन की बढ़ाई सुरक्षा

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद: हापुड़ स्टेशन मास्टर को पत्र भेजकर कई स्टेशन को उड़ाने की धमकी दी गई है। त्योहारी माहौल में मिली धमकी को लेकर रेल पुलिस अलर्ट मोड में है। गाजियाबाद जंक्शन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त एनएम वशिष्ठ ने बताया कि जीआरपी के साथ समन्वय कर हर ट्रेन की चेकिग कर रहे हैं। आरपीएसएफ के 10 जवान मिले हैं और प्रशिक्षण पर गए 20 जवान भी लौट आए हैं। उधर, जीआरपी एसओ सतीश कुमार ने बताया कि उन्हें 10 से अधिक जवान मिले हैं। सादे कपड़ों में दे रहे पहरा : आरपीएफ इंस्पेक्टर पीकेजीए नायडू ने बताया कि आरपीएफ और जीआरपी के जवानों को सादे कपड़ों में स्टेशन परिसर में तैनात किया है। दिन और रात में यात्रियों के बीच रहकर सूचनाएं जुटा रहे हैं। आरपीएफ के 30-30 सिपाही दोनों शिफ्ट में स्टेशन परिसर में तैनात किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर नजर है। साथ ही रेलवे इंटेलिजेंस टीम और स्थानीय खुफिया इकाई से भी सूचनाएं साझा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि त्योहार पर भीड़ को देखते हुए हादसे बचने को आरपीएफ के जवान यात्रियों को पहले ही अलर्ट कर देते हैं। श्वान व बम निरोधक दस्ते के साथ करेंगे चेकिग : जीआरपी एसओ का कहना है कि आतंकी धमकी के मद्देनजर सक्रियता बढ़ा दी गई है। जवानों को निर्देश दिया है कि विशेष सतर्कता बरतें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु को तुरंत चेक करें और कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दें। उन्होंने बताया कि स्थानीय पुलिस से स्टेशन पर चेकिग के लिए श्वान और बम निरोधक दस्ते की मांग की गई है। सोमवार से त्योहारों तक आरपीएफ के साथ मिलकर सघन तलाशी अभियान चलाएंगे।