भाजपाइयों ने लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर
भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। इस दौरान करीब तीन सौ लोगों के स्वास्थ्य की जांच के साथ उन्हें दवा भी वितरित की गई। भाजपा महानगर अध्यक्ष मान¨सह गोस्वामी ने शिविर का उद्घाटना किया। इसके बाद लोगों की ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और अन्य जांच की गई।
जासं, साहिबाबाद: भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। इस दौरान करीब तीन सौ लोगों के स्वास्थ्य की जांच के साथ उन्हें दवा भी वितरित की गई। भाजपा महानगर अध्यक्ष मान¨सह गोस्वामी ने शिविर का उद्घाटन किया। इसके बाद लोगों की ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और अन्य जांच की गई। लोगों ने भाजपा कार्यकर्ताओं और चिकित्सकों का धन्यवाद दिया। मंडल अध्यक्ष सिमल शर्मा, राकेश बंसल, पप्पू पहलवान, सांसद प्रतिनिधि संजीव शर्मा, उदयवीर ¨सह, नितिन शर्मा, कृष्ण मोहन त्रिपाठी मौजूद रहे।