Move to Jagran APP

अवैध कट ने फिर रोकी हाईवे की रफ्तार

जागरण संवाददातामोदीनगर अंबर सिनेमा के सामने अवैध कट के चलते शुक्रवार को फिर हाईवे

By JagranEdited By: Published: Fri, 26 Nov 2021 10:16 PM (IST)Updated: Fri, 26 Nov 2021 10:16 PM (IST)
अवैध कट ने फिर रोकी हाईवे की रफ्तार
अवैध कट ने फिर रोकी हाईवे की रफ्तार

जागरण संवाददाता,मोदीनगर:

loksabha election banner

अंबर सिनेमा के सामने अवैध कट के चलते शुक्रवार को फिर हाईवे पर भयंकर जाम लग गया। सबसे ज्यादा बुरी स्थिति गाजियाबाद से मेरठ की ओर रही। यहां लोगों को मिनटों की दूरी को तय करने में आधे घंटे से भी ज्यादा वक्त लगा। अंबर सिनेमा के सामने अवैध कट है। जबकि, उसके पास ही सड़क किनारे जल निगम सीवरेज का मैनहोल बनाने का काम भी कर रहा है। इसी के चलते सड़क पर वाहनों के निकलने के लिए कम जगह रह गई है। उधर, बार बार वाहन यूटर्न लेने के लिए रूक जाते हैं। इसी के चलते शुक्रवार को दस बजे हाईवे पर जाम लगना शुरू हो गया। 12 बजे के आसपास वाहनों की कतारें बस अडडे को भी पार कर गईं। मिनटों का सफर तय करने में लोगों को आधे घंटे का वक्त लगा। कुछ वाहन जल्दी निकलने के चक्कर में विपरीत दिशा में आ गए। जिससे मेरठ से गाजियाबाद की ओर भी जाम लग गया। इस दौरान यातायात पुलिस कहीं पर भी व्यवस्था बनाने के लिए नजर नहीं आई। ध्यान रहे कि हाईवे पर कई दिन से बन रही जाम की स्थिति को देखते हुए यातायात निरीक्षक ने अंबर सिनेमा के सामने वाले कट को गुरुवार को अस्थायी रूप से बंद करा दिया था। जिसे कुछ लोगों ने खोल दिया। इसके बाद वहां से दिनभर लोग निकले और लोगों को जाम के झाम में फंसकर मुसीबत झेलनी पड़ी। कट बंद होने पर यातायात सामान्य हो गया था। ध्यान रहे कि हाईवे पर इन दिनों यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। लेकिन अधिकारियों का इसपर कोई ध्यान नहीं है। जिसके चलते लाखों लोग परेशानी झेल रहे हैं। इस बारे में सीओ सुनील कुमार सिंह का कहना है कि पुलिस की सर्तकता के कारण ही व्यवस्था में कुछ सुधार है। निर्माण कार्य के चलते कई जगह लोगों को जाम की दिक्कत हो रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.